Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Onion Cutting Tips : प्याज काटने के कारण आंखों से बहने लगते हैं आंसू, ट्राई करें ये टिप्स
प्याज काटना भी एक आर्ट होता है, जो हर कोई अच्छे से करना नहीं जानता है। कई लोग अक्सर प्याज काटने से परहेज करते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण है प्याज काटने के कारण आंखों से निकलने वाली जलन और आंसू।
अगर आपको भी प्याज काटने में दिक्कत होती है तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसे टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना आंसू बहाएं प्याज को आराम से काट सकते हैं।

प्याज काटने के यूनिक तरीके
1. प्याज को ठंडा करें
प्याज को काटने से पहले उस आधे घंटे पहले फ्रिज में रख दें। इसके बाद जब वो ठंडा हो जाए तो आप इसे काटे। ठंडे प्याज को काटने से आपके आंखों में जलन नहीं होगी और इसका प्रभाव बहुत कम होगा।
2. तेज चाकू का करें इस्तेमाल
तेज़ चाकू प्याज के सेल्स को कम नुकसान पहुंचाता है, जिसके कारण इसके कारण आंखों में होने वाली समस्या कम हो जाती है।
3. पानी के अंदर प्याज काटना
प्याज को ठंडे पानी के अंदर या बहते नल के नीचे काटें। ऐसा करने से प्याज का पानी आपकी आंखों तक नगीं जाएगा और इससे आंखों को नुकसान भी नहीं होगा।
4. प्याज को गैस की फ्लेम के पास काटे
प्याज काटने वाली जगह के पास मोमबत्ती जलाएं या गैस स्टोव बर्नर का इस्तेमाल करें। आग की गर्मी गैस को बेअसर करने और आंसू को कम करने में मदद कर सकती है।
5. चश्मा पहनकर काटे प्याज
प्याज काटने के लिए आप प्याज काटने के लिए बना खास चश्मा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो रेगुलर चश्मा भी पहन सकते हैं। चश्मा आपकी आंखों और प्याज के धुएं के बीच रुकावट पैदा कर सकता है, जिससे जलन और आंसू कम हो सकता है।
6. प्याज को जड़ के सिरे से काटने से बचें
प्याज के जड़ के सिरे में गैस की मात्रा बहुत अधिक होती है। आंसू उत्पन्न करने वाले कंपाउंड के स्राव को कम करने के लिए सबसे पहले प्याज के तने के सिरे को काटें।
7. प्याज चॉपर या फूड प्रोसेसर का यूज करें
प्याज चॉपर या फूड प्रोसेसर जैसे उपकरण का यूज करने से गैस रिलीज को कम किया जा सकता है क्योंकि यह प्याज को अधिक तेज़ी से और आराम से काटने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications