Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
Outdoor Plants : बिना टेंशन के कहीं भी रखें ये पौधे, बिना सनलाइट भी कभी मुरझाएंगें नहीं ये प्लांट
Outdoor Plants : हम सभी अपने घर में प्लांट्स को जरूर रखते हैं। कुछ लोग घर के अंदर तो कुछ घर के बाहर प्लांट्स रखना पसंद करते हैं। आमतौर पर, प्लांट्स रखते समय हम सबसे पहले यह देखते हैं कि उसे सही तरह से धूप मिले।
इस वजह से कई बार हम अपनी मनपसंद जगह पर प्लांट नहीं रख पाते हैं।अगर आपके साथ भी अक्सर यह समस्या होती है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई प्लांट्स होते हैं, जिन्हें छाया में भी रखा जा सकता है। ये प्लांट्स को हल्की धूप से भी अच्छी तरह खिलते हैं। वहीं, अगर इन्हें धूप नहीं भी मिलती है तो भी इन्हें खिलने में परेशानी नहीं होती है।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आउटडोर प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हंे रखने के लिए आपको सूरज की रोशनी की जरूरत नहीं पड़ती है-

फ़र्न
फर्न की कई प्रजातियां हैं, जो अलग-अलग साइज और शेप में अवेलेबल हैं। इसलिए, इन्हें डिफरेंट गार्डन स्टाइल के लिए सलेक्ट किया जा सकता है। वे लगातार नम मिट्टी वाले शेडेड या फिर हल्के शेडेड एरिया में आसानी से रख सकते हैं। खासतौर से, अंधेरे कोनों में ग्रीनरी एड करने के लिए फ़र्न एक बेहतरीन ऑप्शन है।
कोरल बेल्स
अगर आप छायादार एरिया में ग्रीनरी शामिल करना चाहते हैं तो ऐसे में कोरल बेल्स लगाना भी अच्छा विचार हो सकता है। इन पौधों में रंग-बिरंगे पत्ते होते हैं, जो छायादार एरिया को भी खूबसूरत बनाने मेंअ मदद करता है। उन्हें आंशिक से लेकर पूरी तरह से छायादार हिस्से में रखा जा सकता है। हालांकि, इनकी लगातार ग्रोथ के लिए फूलों के डंठलों को खिलने के बाद ट्रिम करना ना भूलें।
एस्टिल्ब्स
एस्टिल्ब्स एक बेहद ही खूबसूरत पौधा है, जिस पर अलग-अलग रंगों में खूबसूरत फूल आते हैं। वे लगातार नम मिट्टी के साथ आंशिक से पूर्ण छाया में पनपते हैं। इसलिए, इन्हें छायादार हिस्से में बिना किसी परेशानी के रखा जा सकता है। इसे नियमित रूप से पानी देना आवश्यक होता है।
जापानी फोरेस्ट ग्रास
घास की यह किस्म शेड टॉलरेंट है, जिससे आपके गार्डन एरिया और भी अधिक ग्रेसफुल बनता है। इसे आप हल्की छाया से लेकर पूरी छायादार जगह पर रख सकती है। नियमित रूप से पानी देने और मल्चिंग करने से इसे पनपने में मदद मिल सकती है।
लिली ऑफ द वैली
यह एक खुशबूदार पौधा है, जो बेल के आकार का होता है। यह देखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है और इसलिए इसे आउटडोर या इनडोर आसानी से रखा जा सकता है। इन्हें आंशिक से लेकर पूरी तरह छायादार एरिया में रखा जा सकता है। यह पौधा लगातार नम मिट्टी पसंद करता है।
ब्लीडिंग हार्ट
अगर आप अपने घर को बेहद ही खूबसूरती के साथ सजाना चाहती हैं तो ऐसे में ब्लीडिंग हार्ट प्लांट रखना अच्छा विचार हो सकता है। यह एक बेहद ही खूबसूरत प्लांट है, जो अपने अनूठे व हार्ट शेप्ड फूलों के लिए जाना जाता है। इसे हल्के से लेकर पूरी छायादार एरिया में रखा जा सकता है। मल्चिंग से मिट्टी की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
होस्टस
यह एक बारहमासी अपने हरे-भरे व आकर्षक पत्तों के लिए प्रसिद्ध है। इन्हें आप आंशिक से लेकर पूरी तरह से छायादार एरिया में रख सकते हैं। ये कई अलग-अलग तरह की मिट्टी को सहन कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए मिट्टी को लगातार नम रखें। खासकर गर्म मौसम के दौरान इस बात का विशेष रूप में ख्याल रखें।
लिगुलरिया
लिगुलेरिया के पौधों में बड़े और बोल्ड पत्ते होते हैं जो छायादार बगीचों को और भी खूबसूरत बनाते हैं। इन्हें आंशिक से लेकर पूर्ण छायादार एरिया में रखा जा सकता है। यह लगातार नम मिट्टी पसंद करते हैं। हालांकि, उन्हें तेज़ हवाओं से बचाएं और नियमित पानी देते रहें।



Click it and Unblock the Notifications