Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Exclusive: पैकर्स एंड मूवर्स से जुड़े स्मार्ट टिप्स, शिफ्टिंग बने आसान और नुकसान हो जीरो
Exclusive Interview With Packers and Movers Expert: अच्छे अवसरों की तलाश में लोग अक्सर अपने आशियाने बदलते हैं। एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करते समय सबसे बड़ी चुनौती होती है घर का सामान व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से नए स्थान पर पहुंचाना। इस काम में पैकर्स एंड मूवर्स की सेवाएं सहायक होती हैं, लेकिन यदि कुछ सावधानियां न बरती जाएं, तो नुकसान भी हो सकता है।

पंकज सक्सेना का अनुभव इसका उदाहरण है। उन्होंने बैंगलोर से दिल्ली शिफ्टिंग के लिए एक मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी की मदद ली। न केवल उनका सामान देर से पहुंचा, बल्कि महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य आइटम्स टूटे हुए और कुछ सामान गायब भी था। अगर पंकज को पहले से सही जानकारी होती, तो यह नुकसान टाला जा सकता था।
हाउसहोल्ड शिफ्टिंग के विशेषज्ञ सत्यवीर, जो मुंबई में एक सफल पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी रियल पैकर्स एंड मूवर्स चलाते हैं, बताते हैं कि अगर सही प्लानिंग और सावधानी बरती जाए, तो शिफ्टिंग का कठिन कार्य बेहद आसान हो सकता है।
शिफ्टिंग के दौरान मूवर्स एंड पैकर्स का चयन करते समय ध्यान रखें:

1. सामानों की सूची बनाएं:
- बेडरूम, किचन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स आदि की पूरी लिस्ट तैयार करें।
- कपड़े, किताबें और खिलौनों की मात्रा का अंदाजा लगाएं और जानें कि कितने कार्टन लगेंगे।
2. भरोसेमंद कंपनी चुनें:
- कंपनी का अनुभव और गूगल रिव्यू चेक करें।
- सभी बातचीत का रिकॉर्ड रखें।
- स्पष्ट करें कि सामान कहां से कहां ले जाना है और वहां सर्विस लिफ्ट उपलब्ध है या नहीं।
3. खर्च का स्पष्ट अनुमान लें:
- जीएसटी और इंश्योरेंस की जानकारी प्राप्त करें।
सामान की पैकिंग के दौरान सावधानियां:
1. कीमती सामान (जैसे ज्वेलरी और डोक्युमेंट्स) खुद पैक करें और अपने साथ रखें।
2. अलमारी में टूटने वाला सामान (जैसे चूड़ी या ऐनक) न रखें।
3. हर कार्टन पर उसका नंबर और उसमें मौजूद सामान की सूची लिखें।
सामान की टूट-फूट या गुम होने पर क्या करें:
1. भरोसेमंद कंपनी से सेवा लें ताकि ऐसी घटनाओं की संभावना कम हो।
2. अगर नुकसान हो जाए, तो तुरंत कंपनी को सूचित करें और इंश्योरेंस क्लेम करें।
3. इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान को अनपैक करते समय जांचें।
अगर इन टिप्स का पालन किया जाए, तो शिफ्टिंग की प्रक्रिया सुगम और तनावमुक्त हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
