Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
लोहे की कड़ाही में कभी नहीं लगेगी जंग, शेफ पंकज भदौरिया ने बताया आसान नुस्खा
जब भी हम खाना पकाते हैं तो हमारी यही इच्छा होती है कि खाना बहुत अधिक स्वादिष्ट भी बने और वह सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी हो। इसलिए, हम अपने खाना पकाने की तकनीक का भी खास ख्याल रखते हैं। अमूमन किचन में लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसका इस्तेमाल करने से आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही साथ, खाने का भी एक अलग ही स्वाद आता है।
हर भारतीय किचन में आपको लोहे की कड़ाही या पैन आदि जरूर मिलेंगें। लेकिन इनके साथ एक समस्या यह होती है कि इनमें बहुत जल्दी जंग लग जाती है। जिसके बाद उसे साफ करने में काफी मेहनत लगती है। इतना ही नहीं, कई बार तो जंग लगने के बाद लोग उस बर्तन को इस्तेमाल करने से बचते हैं और वह पैन या कड़ाही यूं ही रखी रह जाती है। हालांकि, अगर आप चाहें तो अपनी लोहे की कड़ाही को जंग लगने से बचा सकते हैं।

मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक ऐसा आसान नुस्खा बताया है, जिसे अपनाकर आप अपने लोहे के बर्तनों को सालों-साल जंग लगने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वह नुस्खा-
लोहे के बर्तनों को जंग लगने से कैसे बचाएं?
लोहे के बर्तनों को जंग लगने से बचाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
• इसके लिए सबसे पहले लोहे की कड़ाही को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें।
• अब एक साफ सूती कपड़ा लें और लोहे की कड़ाही को अच्छी तरह पोंछ लें।
• ध्यान दें कि वह अच्छी तरह सूख जाए।
• अब थोड़ा सा सरसों का तेल लें और उसे पैन या कड़ाही पर अच्छी तरह लगाएं।
• आपको बर्तन पर सरसों का तेल कुछ इस तरह लगाना है कि उस पर तेल की एक लेयर हर तरफ से लग जाए।
• अब आप एक दूसरा साफ सूती कपड़ा लें और लोहे की कड़ाही से उससे पोंछ लें।
• अब आप अपनी लोहे की कड़ाही को रख सकते हैं। इस पर अब जंग नहीं लगेगा।
लोहे की कड़ाही में खाना पकाने के टिप्स
लोहे की कड़ाही में खाना पकाना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। मसलन-
• लोहे की कड़ाही में कभी भी खट्टी चीजें नहीं पकानी चाहिए। मसलन, आप उसमें कढ़ी, रसम, टमाटर या इमली आदि से बनी चीजों को ना पकाएं।
• लोहे की कड़ाही में खाना पकाते समय तेल का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। लोहे की कड़ाही को मध्यम गरम करके ही खाना कुक करना चाहिए।
• लोहे की कड़ाही में खाना बनाने के बाद उसे किसी दूसरे बाउल में ट्रांसफर कर लें। लंबे समय तक लोहे की कड़ाही में खाना छोड़ने पर उसका रंग काला हो जाता है। कभी-कभी खाने में हल्की कड़वाहट भी आ जाती है।
• जब भी लोहे की कड़ाही को क्लीन करें तो उसके लिए हमेशा माइल्ड क्लीनिंग एजेंट का ही इस्तेमाल करें। साथ ही उसे क्लीन करने के बाद तुरंत सूखे कपड़े से पोछ देना चाहिए।
• हर दिन लोहे के बर्तन में खाना बनाने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि आप सप्ताह में दो से तीन बार ही लोहे के बर्तन में खाना पकाएं।
• लोहे के बर्तन को स्टोर करते समय हमेशा उस पर सरसों के तेल की लेयरिंग जरूर करनी चाहिए। इससे बर्तनों में जंग लगने की शिकायत नहीं रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
