Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
होम गार्डन को बनाना चाहते है खूबसूरत, तो लगाए ये बारहमासी पौधे
क्या आप अपने घर में सुंदर गार्डन लगाना चाहते है, लेकिन ये नहीं समझ पा रहे है कि अपने सपनों के गार्डन में ऐसे कौन-से पौधे लगाए जो हर मौसम में हमेशा खिले रहें। तो आपके इस सवाल का जवाब देते हुए यहां हम आपको बारहमासी पौधों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें आप एक बार अपने गार्डन में लगाकर कई सालों तक गार्डन को हरा-भरा रख सकते हैं।
बारहमासी पौधे क्या होते है
बारहमासी पौधे वह होते हैं, जिन्हें एक बार लगाने के बाद दोबारा इन्हें लगाने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि ये पौधे धीमी गति से बढ़ते है, लेकिन जब ये एक बार अपने परिपक्व आकार के हो जाते हैं, तब आप कई सालों तक इनकी हार्वेस्टिंग कर सकते हैं। बात करें गार्डन में लगाए जाने वाले बारहमासी पौधों की तो वो कुछ इस प्रकार है:

गुलाब
जब भी फूलों का नाम आता है तो अधिकांश लोगों के मुंह पर गुलाब के फूल का ही नाम आता है। आए भी क्यूं ना, ये लाल, गुलाबी खुश्बूगदार फूल हर किसी के दिल को भाता है। गुलाब पूरे साल खिलने वाला सुगंधित बारहमासी फूल वाला पौधा है। इसका वानस्पतिक नाम रोजा है। हमारे भारत की जलवायु देसी गुलाब और कश्मीरी गुलाब जैसी किस्मों के अनुकूल है, जो कि साल भर खिलती हैं।
गुड़हल
पूरे साल खिलनेवाले बारहमासी फूलों वाले पौधों में गुड़हल का नाम भी शामिल है। इसका वानस्पतिक नाम हिबिस्कस रोजा-साइनेंसिस है। गुड़हल के पौधे पर सफेद, पीले, लाल और गुलाबी रंग के फूल लगते हैं। इसमें साल भर फूल खिलते है। यही कारण है कि अधिकांश घरों में गुड़हल का पौधा देखने को मिल ही जाता है।
चमेली
अगर आप चाहते है कि आपका गार्डन खूश्बू से महक उठे। तो इसके लिए चमेली का पौधा बेस्ट ऑप्शन होगा। ये सदाबहार, बारहमासी झाड़ी है, जिसमें कई तरह के हर्बल गुण पाए जाते हैं। इस फूल का इस्तेमाल सजावट और अन्य चीजों के लिए किया जाता है।
अपराजिता
अपराजिता नामक पौधे पर नीले और सफेद रंग के फूल खिलते है। भारत में इसका काफी महत्व है और लोग इस फूल को भगवान शिव को भी चढ़ाते हैं।
लैंटाना
इसका वानस्पतिक नाम लैंटाना कैमरा है। ये एक ट्रॉपिकल, सदाबहार झाड़ी है और इसके गुच्छों में सफेद, पीले, नारंगी, गुलाबी और लाल रंग के फूल लगते हैं। यह पौधा अच्छी ड्रेनिंग वाली मिटटी में होता है। जो कि गर्म जलवायु वाले इलाकों में उगता है।
अडेनियम
इसका वानस्पतिक नाम एडेनियम ओबेसम है। जो कि रेगिस्तानी गुलाब के नाम से भी जाना जाता है। इसके फूल काफी सुंदर होते है। आप इसे इनडोर या आउटडोर कहीं पर भी प्लास्टिक के गमलों में उगा सकते हैं और साल भर इसके फूलों का आनंद ले सकते हैं।
बोगनवेलिया
इसका वानस्पतिक नाम बोगनवेलिया लेब्रा है। ये एक ऐसा पौधा है जो पूरे साल आपके गार्डन को एट्रेक्टिव लुक देगा। इसके फूल काफी सुंदर दिखते है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे कम पानी और कम देखभाल की जरूरत पड़ती है। यह एक सदाबहार पर्वतारोही पौधा है, जो खुली हवा और गर्म शुष्क जलवायु पसंद करता है।
क्राइस्ट प्लांट
इसका भारतीय नाम मिली फूल है। ये हरी पत्तियों और सुंदर छोटे फूलों वाली एक बारहमासी झाड़ी है, जिसे आप सभी महीनों में अपने गार्डन में लगा सकते हैं।
पेरिविंकल
पेरिविंकल को भारत में सदाबहार या सदासुहागन पौधे के नाम से जाना जाता है। ये हमेशा हर तरह के एनवायरमेंट में हरा भरा रहने वाला पौधा है। इसे ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पौधे को मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए उगाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
