Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
इन 5 पौधों को सावन में लगाने से खुश होते हैं भगवान शिव, घर में आती हैं खुशियां
5 Plants You Should Grow During This Holy Month : सावन के महीने में बेलपत्र के बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके पीछे मान्यता हैं कि बेल पत्र को भोलेनाथ का पसंदीदा पौधा माना जाता है। वैसे आपको बता दें कि सावन बेलपत्र ही नहीं ऐसे और भी पौधे हैं जिन्हें शिवजी खूब पसंद करते हैं। इन्हें सावन के महीने में लगाना शुभ माना जाता है।
इतना ही नहीं शास्त्रों के मुताबिक सावन एक ऐसा महीना है जिसमें कुछ पौधे लगाने से घर में सकारात्मकता का वास होता है। इन पौधों को घर में लगाने से वातावरण भी शुद्ध रहता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये पौधे जिसको सावन के महीने में लगाना बहुत शुभ होता है, जानिए लगाने का तरीका।

बेलपत्र का पौधा
सावन में बेलपत्र की महिमा किसी से नहीं छिपी हैं। बेलपत्र का पौधा लगाना चाहते हैं तो मिट्टी वाला गमला लें। पौधा लगाने के लिए बेल फल में पाए जाने वाले बीज कर सकते हैं। अगर आप बीज को गमले में लगाएंगे तो पौधे को बढ़ने में 3 से 4 साल का समय लग सकता है। ऐसे में बाहर से पौधे लाके लगाए।

केले का पौधा
ज्योतिष के अनुसार, केले का पौधा लगाना भी शुभ होता है। सावन माह में केले का पौधा लगाने से भगवान विष्णु के साथ शिव जी कृपा प्राप्त होती है। केले का पौधा लगाने के लिए बहुत बड़े गमले की जरूरत पड़ेगी। केले के बीज या पौधे लगाते हुए याद रहे कि केले के बीज को आधा इंच की गहराई से गमले में डाल दें और इसकी मिट्टी में नमी बनी रहनी चाहिए। इसका पोधा वहां लगाए जहां खूब धूप आती हैं।

शमी
शिव महापुराण में शमी के पेड़ का जिक्र मिलता है। इसके अनुसार, आप पूजा के दौरान भगवान शिव को शमी के पत्ते अर्पित कर सकते हैं घर में शमी लगाने से शनि का प्रभाव भी शांत रहता हैं। इस पौधे को आप कटिंग या बीज दोनों ही तरह से गमले में लगा सकते हैं। इस पौधे को आप कटिंग या बीज दोनों ही तरह से गमले में लगा सकते हैं।
तुलसी का पौधा
घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसा पौधा है तो दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन छोड़ता है। इसे घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है। मान्यता है कि घर में शमी और तुलसी साथ लगाने से खूब बरकत होती हैं।

चंपा का पौधा
चंपा के पौधे का पुराणों में काफी महत्व हैं। शिवजी को चंपा के फल बहुत प्रिय हैं। सावन में आप घर में इसके पौधे को भी लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए मीडियम से बड़े आकार का गमला होना चाहिए।
धतूरे का पौधा
भगवान शिव को धतूरे प्रिय होता। धतूरा न उपलब्ध होने पर आप इसके पत्ते भी चढ़ा सकते हैं। धतूरा का पौधा लगाने के पहले मिट्टी को अच्छे से तोड़ लें और उसमें गोबर खाद मिला लें। अब खाद वाली मिट्टी के साथ पौधा लगाकर एक मग पानी डाल दें। रोजाना एक से आधा मग पानी डालें और अच्छी धूप मिलने वाली जगह पर इस पौधे को रखें।



Click it and Unblock the Notifications