Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Window या Split : दोनों में से कौनसा AC खरीदें, जिसकी कूलिंग हो ज्यादा और बिजली का बिल आए कम
Split AC vs Window AC : गर्मियों की शुरूआत हो गई है इसी के साथ एसी का भी सीजन शुरु हो चुका है। आमतौर पर देखा जाता है कि जब बात एसी खरीदने की होती है तो लोगों के बीच विंडो और स्पिल्ट एसी को लेकर काफी कंफ्यूजन रहता है कि दोनों में से कौनसा एसी खरीदें।
अगर आप भी एसी खरीद रहे हैं और इस उलझन में है कि दोनों में से कौनसा एसी खरीदना चाहिए तो हम आज यहां आपकी इस टेंशन को कम कर देते हैं। आइए जानते हैं कि आपके प्रिफरेंस के अनुसार आपके लिए कौन सा एसी बेस्ट रहेगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

बजट के हिसाब से क्या खरीदे?
अगर आपका बजट कम है, तो आपके लिए विंडो एसी खरीदना बेस्ट होगा। क्योंकि विंडो एसी की कीमत स्पिल्ट एसी के मुकाबले कम होती है। विंडो एसी आराम से 25 से 40 हजार के रेंज में मिल जाते हैं। इसके साथ ही विंडो एसी के मेंटेनेंस पर भी कम खर्च आता है। अगर आपको बजट को लेकर कोई प्रॉब्लम नहीं है, तो स्पिल्ट एसी ही खरीदें।
बिजली का बिल किसमें आएगा कम?
अगर बात करें बिजली के खर्चे की तो विंडो एसी स्प्लिट एसी की ज्यादा बिजली की खपत करता है और ठंडा करने में थोड़ा समय लेता है वहीं स्प्लिट एसी कम इलेक्ट्रिसिटी में भी जल्दी कूलिंग कर लेता है।
किराए के घर पर क्या लगाना चाहिए?
अगर आप किराए के घर पर रहते हैं, तो आपके लिए विंडो एसी बेहतरीन साबित हो सकता है। विंडो एसी लगाने के लिए खिड़की की सुविधा भी मौजूद होती है। इसे इंस्टॉल करवाना अनइंस्टॉल करवाना आसान होता है। वहीं स्पिल्ट एसी इंस्टॉल करने में आपको काफी तोड़फोड़ करवानी पड़ सकती है और इसे इंस्टॉल करना और अन इंस्टॉल करने मे काफी मेहनत और खर्चा हैं।
जगह के हिसाब से
अगर आपके रुम में खिड़की है तो आपको विंडो एसी लगा देना चाहिए। वही अगर आपके रूम में खिड़की नहीं है, तो स्पिलिट एसी लगाना ही बेस्ट है। वैसे विंडो एसी छोटे रुम और स्पेस में ही इस्तेमाल किया जाता है।
कूलिंग के हिसाब से कौनसा चुनें?
विंडो एसी में एक ही यूनिट होती है, जो कमरे को ठंडा करने में थोड़ा स्पिल्ट एसी के समय लेता है। वहीं स्प्लिट एसी को दीवार पर ऊंची जगह पर लगाया जाता है, इसलिए वो थोड़ी ही देर में बड़ी जगह को भी जल्दी ठंडा कर देता है।
कौन करता है ज्यादा आवाज?
बात जब एयरकंडीशनर के आवाज की है तो विंडो एसी की तुलना में स्पिल्ट एसी बहुत कम आवाज करते हैं। वहीं विंडो एसी काफी आवाज करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
