Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
स्टीम क्लीनर या इलेक्ट्रिक स्क्रबर, डीप क्लीनिंग के लिए क्या है बेस्ट
क्या आप अपने रोज़ की साफ-सफाई को लेकर संतुष्ट है। या फिर डस्टिंग और झाडू-पोछा करने के बाद भी आपको अपना घर पूरी तरह से साफ-सुथरा नहीं लगता। दरअसल, सिर्फ झाड़ू-पोंछा करना ही क्लीनिंग नहीं कहलाता है। बल्कि, आपको समय-समय पर अपने घर को डिसइंफेक्ट भी करना चाहिए। जिसके लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के कई सारे क्लीनिंग टूल मौजूद है, जो आपको डीप क्लीनिंग में मदद कर सकते है।
इस लिस्ट में स्टीम क्लीनर और इलेक्ट्रिक स्क्रबर का नाम भी शामिल है। लेकिन जब बात दोनों में से किसी एक को सलेक्ट करने की आती है, तो असमंजस की स्थिति बन जाती है। क्यूंकि ये दोनों ही चीजें कमाल की है। यहां हम आपको इन दोनों मशीनों के इस्तेमाल और फायदों के बारे में बताने जा रहे है, ताकि आप अपने लिए सही क्लीनिंग मशीन चुन सकें।

स्टीम क्लीनर क्या है?
स्टीम क्लीनर क्लीनिंग की एक वर्सेटाइल मशीन है तो सतहों से गंदगी, जमी हुई मैल और यहां तक कि जिद्दी दागों को भी हटाने में मदद करती है। इससे आप फर्श, गद्दे, फर्नीचर या बाथरूम टाइल्स को आसानी से साफ कर सकते हैं। इस मशीन की सबसे खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल के दौरान आपको केमिकल युक्त क्लीनर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बशर्ते, इसे सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए। क्यूंकि ये कई सारे मॉडल में अवलेबल है, ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप क्लीनिंग से पहले एक बार मैनुअल पढ़ लें। ताकि आपको इसे ऑपरेट करने में परेशानी ना हो।
स्टीम क्लीनर के फायदे
अमूमन स्टीम क्लीनर में एक पानी की टंकी होती है जिसे आपको क्लीनिंग से पहले फिल करना होता है। जिसमें कोशिश करें कि आप नल के पानी की जगह फिल्टर्ड पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही साथ, आपको जिस जगह पर स्टीम क्लीनर इस्तेमाल करना है, उसे एक बार झाड़ू की मदद से क्लीन कर लें। वैक्यूम क्लीनर की तरह ही स्टीम क्लीनर के साथ भी कई तरह के अटैचमेंट्स आते हैं। ऐसे में आपको जिस जगह की क्लीनिंग करनी है, उसकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आप अटैचमेंट जैसे नोजल, ब्रश या एक्सटेंशन वैंड को अटैच करें। इससे क्लीनिंग करना आपके लिए आसान हो जाएगा।
इलेक्ट्रिक स्क्रबर क्या है?
मूल रूप से, इलेक्ट्रिक स्क्रबर मोटर से चलने वाला इलेक्ट्रिक क्लीनिंग डिवाइस हैं जो विभिन्न प्रकार की सतहों को आसानी से साफ करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इसके ब्रिसल्स आसानी से दरारों, कोनों और तंग स्थानों में जा सकते हैं जिन्हें मैन्युअल रूप से साफ करना बहुत मुश्किल है। इसके अलावा, ब्रश की एक्सटेन्डिबल लंबाई आपके हाथों और घुटनों के बल नीचे उतरने या मुश्किल सीढ़ियों पर चढ़ने की आवश्यकता को समाप्त कर देती है।
इलेक्ट्रिक स्क्रबर के फायदे
इलेक्ट्रिक स्क्रबर सफाई की अलग-अलग आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन में आते हैं। कुछ मॉडलों में एडजेस्टेबल स्पीड सेटिंग्स की सुविधा हो सकती है, जिससे कस्टमर स्क्रबिंग की स्पीड को कस्टमाइज कर सकते हैं। ये इलेक्ट्रिक स्क्रबर उन जगहों को डीप क्लीन करने में मदद करता है जहां तक पहुंच बनाना बहुत मुश्किल है। जैसे कि ग्राउट लाइनें या कोने। इलेक्ट्रिक स्क्रबर को एर्गोनोमिक हैंडल और लाइटवेट कंस्ट्रक्शन के साथ आसानी से उपयोग में के लिए डिज़ाइन किया गया है जो क्लीनिंग प्रोसेस को आसान बना देता है।
स्टीम क्लीनर VS इलेक्ट्रिक स्क्रबर
स्टीम क्लीनर न केवल दाग हटाने के लिए शानदार टूल हैं, जो प्रोफेशनल जगहों पर बेहतर साफ-सफाई के साथ हाइजिन बनाए रखने में मदद करता है। इसका उपयोग अक्सर रसोई, रेस्तरां, हॉस्पिटल, ऑफिस जैसी जगहों में किया जाता है। ये नमी को कम करने और फर्श पर फिसलन का जोखिम कम करता हैं। जबकि इलेक्ट्रिक स्क्रबर उन जगहों को अच्छी तरह से साफ करने में मदद करता है जहां तक पहुंच पाना मुश्किल है। इन दोनों ही मशीनों की मदद से आप डीप क्लीनिंग कर सकते है। ऐसे में आप अपनी आवश्यकता अनुसार सही टूल का चयन कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications