Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बारिश में फूलकर जाम हो गए लकड़ी के खिड़की-दरवाजे? इस तरीके से मिनटों में करें समस्या का हल
How to fix Swollen Doors: बारिश के मौसम में जहां नमी के कारण घरों के दिवारों में सीलन और बदबू जैसी समस्याएं हो जाती है। वहीं उन घरों में भी मुसीबतें बढ़ जाती है, जिनके घर में लकड़ी के दरवाजे या खिड़की लगे होते हैं, उन्हें इसे बंद करने और खोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
क्योंकि नमी की वजह से यह लकड़ी फुल जाती है। अगर इस मौसम में आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो हम आपके लिए इसे ठीक करने के आसान से उपाय लेकर आए हैं।

दरवाजे फूलने का मुख्य कारण
लकड़ी के दरवाजे कई कारणों से फैल सकते हैं, लेकिन इसका सबसे आम कारण नमी है। इसलिए बारिश और उमस वाले दिनों में लकड़ी के दरवाजे ज्यादा फैलते हैं। इसके अलावा रिसाव, खराब वेंटिलेशन भी वजह होती है। आप इसके लिए जिस भी उपकरण का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह दरवाजे की सतह से 30 सेमी की दूरी पर होना चाहिए, क्योंकि इससे लकड़ी के जलने का भी खतरा होता है। पेंट किए गए दरवाजों के लिए घूमने वाले पंखे का उपयोग करें।
ऑयलिंग करें
लकड़ी के दरवाजे को मानसून में ख़राब होने से बचाने के लिए ऑयलिंग या वैक्सिंग का सहारा लेना चाहिए। इससे काफी हद तक दरवाजा ख़राब होने से बच सकता है। ऑयलिंग के लिए आप जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑयलिंग करते हैं तो दरवाजा जाम भी नहीं होगा।
लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें
दरवाजों को फूलने से बचाने में लुब्रिकेंट भी आपकी मदद करता है। इसके लिए पैराफिन मोम, पेट्रोलियम जेली, साबुन सबसे अच्छे विकल्प होते हैं। हालांकि यह एक अस्थायी विकल्प है। लेकिन कुछ समय के लिए ही सही आप इसे दरवाजे और खिड़की के चारों ओर लगाकर नमी को इसमें घुसने से रोक सकते हैं, जिससे दरवाजा कुछ देर के लिए नहीं फूलेगा।
हेअर ड्रायर का करें इस्तेमाल
यदि आपके घर का दरवाजा भी नमी से फैलने लगा है, तो इसे वापस से नॉर्मल शेप में लाने के लिए आप हीट गन या हेअर ड्रायर का उपयोग कर सकते हैं। इससे दरवाजे के लेयर के बीच मौजूद नमी आसानी से सुख जाती है।
दरवाजे का इस्तेमाल करें
यदि आप अपने घर में लकड़ी के दरवाजे और खिड़की लगा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि कारपेंटर पलड़ों और इसके फ्रेम के बीच 2 से 3 mm का गैप रखे। ऐसा करने से बारिश या ठंड के मौसम में फैले तो इसे बंद करने या खोलने में ज्यादा परेशानी न हो।



Click it and Unblock the Notifications
