Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Tap Cleaning Hacks: बाथरूम-किचन के Water Taps पर जमी गंदगी को इन क्लीनिंग हैक्स से चांदी जैसा चमकाएं
अक्सर आप इस बात से परेशान हो जाती हैं कि किचन और बाथरूम के नलों पर काली परत चिपकने लग जाती है, और आपकी लाखो कोशिशों के बाद भी वो साफ नहीं होती है, जिससे आपका किचन और बाथरूम कितना भी साफ हो, लेकिन इसकी वजह से गंदा नजर आता है। वैसे अगर आप डेली वॉटर टैप्स की सफाई करें तो उन पर काली परत नहीं चढ़ती हैं, लेकिन आप इन घरेलू हैक्स की मदद से टैप्स को दोबारा से चांदी जैसा चमका सकते हैं और नलों पर आनें वाले दाग-धब्बों को आप रोक सकते हैं।

डेली सफाई से नहीं जमती गंदगी
अगर आप बाथरूम और किचन में लगे नलों पर पड़ने वाले पानी के निशानों की सफाई डेली करें तो निशानी बनने नहीं पाएंगे। इसके लिए बस आपको छोटा सा काम करना है, वो ये है कि आप जब रात को बर्तन साफ कर चुकी हो तो एक कप में पानी और डिशवॉश या फिर डिटर्जेंट को उसे डाल कर घोल बना लें और उस घोल को स्पंच की मदद से नलों को साफ कर लें। इस तरह से अगर आप डेली सफाई करती हैं तो नल पर पानी के निशान के साथ गंदगी भी जमा नहीं होगी।

सफेद सिरके का करें यूज
आप नलों को साफ करने के लिए घर में यूज होने वाले सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सफेद सिरका सभी तरह के दाग-धब्बे साफ करने में एक्सपर्ट होता है। एक कपड़े में सफेद सिरका भिगों ले और बाथरूम व किचन के नलों साफ करें, और वेरेगर लगे नल को करीब घंटेभर के लिए छोड़ दे, फिर इसके बाद किसी ब्रश से साफ कर लें। आपके नल पर जमी काली परत साफ हो जाएगी, साथ ही टैप दोबारा सा चमकने लग जाएंगे। आप चाहें तो वेनेगर को गर्म पानी में भी डाल सकती है।

बेकिंग सोडा खत्म करेगा दाग धब्बों का नामोनिशान
आप नलों के दाग-धब्बों को साफ करने के लिए घर में रखें बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका पेस्ट बना लें और नल पर जमी गंदगी पर इसकी एक परत लगा दें और कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। फिर एक ब्रश की मदद से साफ कर लें। आप देखेंगी कि नल पर बनी काली परत साफ हो चुकी है।

क्लिनिंग प्रोडक्ट्स का करें यूज
वहीं अगर आपको इन घरेलू नुस्खो का इस्तेमाल नहीं करना है तो मार्केट में भी कई तरह के प्रोडक्ट्स आते हैं जो खासतौर से नल पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए बनें होते हैं, उनको स्प्रे करके आप अपने नल को नया जैसा बना सकती है।

इस तरीकों से करें नलों की सफाई
आपको इस बात का ध्यान देना है कि आप अपने नलों की नियमित सफाई करें, जिससे काली परत को जमने का मौका ना मिले। जब भी आप किचन के बर्तन साफ करें, हाथोंहाथ अपने टैप भी साफ कर लें। इसी तरह से जब आप नहाने जाएं तो कुछ मिनट पहले बाथरूप के टैप पर जमी मैल को साफ करके नहा लें। इससे आपके टैप गंदे नहीं पड़ेगे साथ ही पहले की तरह चमकते रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
