Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Terrace Cleaning Tips: छत के कोने-कोने से निकालनी हैं गंदगी, इन क्लिनिंग टिप्स को करें ट्राई
गर्मी के मौसम में सुबह शाम छत पर जाकर फ्रेश हवा लेने का मजा ही अलग होता है। लेकिन अगर छत ही साफ ना हो तो वहां जाकर सैर करना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। साफ-सुथरी जगह पर ही लोगों को खुलकर सांस लेने में आनंद आता है।
गर्मी के मौसम में टेरेस साफ करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। धूल-मिट्टी के अलावा छत की रोजाना सफाई न होने के कारण कई बार उसके मार्बल काले और पीले भी पड़ जाते हैं। ऐसे में खुली छत को साफ करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स ट्राई कर सकते हैं। जिससे न सिर्फ छत की धूल मिट्टी दूर होगी, बल्कि चमक भी जाएगी। जिसके बाद आपको अपने छत पर समय गुजारने में ज्यादा मजा आएगा।

पानी और साबुन से चमकेगी छत
छत की गंदी फर्श को चमकाने के लिए पानी और साबुन सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लेगगी। आपको बस एक बाल्टी पानी लेकर उसमें साबून या सर्फ मिलाना है। इसके बाद इस पानी को फर्श पर फैला दें और वाइपर की मदद से पूरी छत को धो दें। साबून के पानी से छत साफ करने के बाद साफ पानी से एक बार फिर छत साफ करें।
पानी की बौछार से निकलेगी धूल-मिट्टी
अगर आपके यहां पानी की कोई कमी नहीं हो तो आप रोजाना एक बड़ी पाइप लेकर छत पर पानी की बौछार भी कर सकते हैं। इससे आपके छत के कोनो में घूसी गंदगी भी आसानी से निकल जाएगी और आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। पानी की बौछार से छत साफ करने के बाद आप वाइपर मारकर छत को जल्दी सुखा सकते हैं।
ब्लीच से करें सफाई
छत के गंदे फर्श को चमकाने के लिए ब्लीच भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसके इस्तेमाल से आप अपनी छत को बिल्कुल चमका सकते हैं। छत साफ करने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करना है तो इसके लिए एक बाल्टी में आधा पानी और ब्लीच की बराबर मात्रा डालकर मिला लें। इब इसे एक स्प्रे बोतल में डालकर छत पर जिस एरिया पर दाग-धब्बे वाले एरिया पर स्प्रे करें। दाग के स्थान पर 15 मिनट के लिए इस मिक्सर को लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ब्रश या झाड़ू की मदद से उस एरिया को क्लीन कर लें।
नोट: छत को साफ करते समय पैरों में चप्पल और हाथ में दस्ताने पहनना ना भूलें। कोशिश करें कि हफ्ते में 2 से 3 बार छत को साफ करें। ताकि ज्यादा गंदगी ना फैलने पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
