Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
मक्खियों के आतंक से है परेशान, तो इन DIY तरीकों से पाए इनसे छुटकारा
मक्खियों का कहर हर मौसम में जारी रहता है। हालांकि ये मच्छरों की तरह काटती नहीं है, लेकिन ये दूसरी अन्य परेशानियों का कारण बन सकती है। ये गंदगी भरी जगहों से आपके घर में एंट्री लेती है और बीमारियों को अपने साथ ले आती है। जिसकी वजह से हैजा, टाइफाइड, बुखार, पेचिश और तपेदिक जैसे बीमारियों हो सकती है।
ऐसे में ये जरूरी है कि स्वस्थ रहने के लिए इन्हें घर से दूर भगाया जाए। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान DIY तरीके बताने जा रहे है जिससे मदद से आप मक्खियों को दूर भगा सकते है।

घर में मक्खियां आती कहां से है
मक्खियां खुली खिड़कियों और दरवाजों से आपके घर तक पहुंचती हैं। जो कि गंध के साथ सीधे आपके घर में रखी खाने-पीने की चीजों तक पहुंच जाएंगी। ये मुख्य रूप से सड़ने वाले कार्बनिक पदार्थों, यानि खराब और बदबूदार खाने की चीजों की ओर आकर्षित होती हैं। ये बात ध्यान रखें कि मक्खियां जल्दी और बड़ी संख्या में प्रजनन करती है। यानि शुरूआत में अगर आप घर में दिखने वाली दो-चार मक्खियों को देखकर भी अनदेखा कर रहे है तो बतादें कि आप एक बड़ी गलती कर रही है। क्यूंकि इनकी तादाद बहुत जल्दी बढ़ जाती है। और एक साथ कई सारी मक्खियों से छुटकारा पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि इनकी ब्रीडिंग को रोका जाए।
घरेलू मक्खियों से छुटकारा पाने के नेचुरल तरीके
कालीमिर्च और दूध: कालीमिर्च और दूध दोनों ऐसी चीजें है जो हर एक घर में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। आपको बस इतना करना है कि एक गिलास दूध में एक चम्मच काली मिर्च और करीब 3 से 4 चम्मच चीनी मिलाना है। फिर, जहां भी मक्खियां सबसे ज्यादा घूमती दिखें वहां इस दूध को रख दें। ऐसा करने से मक्खियां इसकी तरफ आकर्षित होंगी और इससे चिपक कर डूब जाएगी।
एसेंशियल ऑयल: लैवेंडर, तुलसी, लेमनग्रास, पेपरमिंट और यूकेलिप्टस की मदद से मक्खियों को बड़ी आसानी से भगाया जा सकता हैं। आप इनका उपयोग स्प्रे बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और पर्याप्त मात्रा में एसेंशियल ऑयल मिलाएं। फिर, इसे रसोई के दरवाज़ों और खिड़कियों के आसपास स्प्रे करें। ऐसा करने से घर में आपको जगह-जगह मक्खियां नहीं दिखाई देगी।
पौधे और जड़ी-बूटियां: पुदीना, लैवेंडर, लेमनग्रास और तुलसी जैसे पौधे नेचुरल फ्लाई रेपिलेंट हैं। इन्हें किसी जार में रखें या बाहर अपने बगीचे में लगा दें। इसके अलावा लाल मिर्च, नींबू और लौंग भी मक्खियों को दूर भगा सकते हैं।
होममेड फ़नल मक्खी जाल: एक जार या खाली प्लास्टिक की बोतल, मीठी खाने की चीजें जैसे पके फल या चीनी का पानी और एक पेपर कोन का उपयोग करके एक जाल बनाएं। इसे बनाने के लिए, प्लास्टिक की बोतल को आधा काटें, नीचे चीनी का पानी भरें और उस हिस्से को उल्टे ऊपरी टुकड़े से ढक दें। यह फ़नल मक्खियों को लुभाएगा और उन्हें वहीं फंसा देगा। अगर आप एक जार का उपयोग करते हैं, तो इसे चीनी से भरें और फ़नल बनाने के लिए ऊपरी हिस्से पर एक पेपर कोऩ रखें। चीनी मक्खियों को कंटेनर में आकर्षित करेगी और पेपर कोऩ उन्हें भागने से रोकेगा।
सिरका: एक कटोरे में थोड़ा-सा एप्पल साइडर विनेगर, एक बड़ा चम्मच चीनी और बर्तन धोने वाले साबुन की कुछ बूंदें मिलाए। इसके बाद कटोरे को प्लास्टिक रैप से ढक दें और ऊपर छोटे, मक्खी के आकार के छेद कर दें। ऐसा करने पर जब मक्खियां कटोरे में बैठेगी, तो वे फंसकर उसमें डूब जाएगी।
वीनस फ्लाईट्रैप: ये एक कार्निवोरस पौधा है जो कीड़े-मकौड़े को खाता है। दरअसल, इन पौधों का मुंह खुला रहता है और जैसे ही मक्खी इन पर आकर बैठती है तो ये उसे दबोच लेते हैं। तो अगर आप घर में चारों ओर घूमने वाली मक्खियों से निज़ात चाहते है, तो वीनस फ्लाईट्रैप पौधे को घर के बाहर या अंदर 1-2 कोनों पर लगा दें।



Click it and Unblock the Notifications
