Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
भूल से भी ना करें यह गलतियां, घर दिखेगा गन्दा
हम सभी की यह इच्छा होती है कि हमारा घर हमेशा ही साफ-सुथरा व आर्गेनाइज्ड नजर आए। हालांकि, घर को अधिक ब्यूटीफुल बनाने के चक्कर में हम ऐसी कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे घर को गन्दा और अस्त-व्यस्त बना देती हैं। कभी-कभी हम अपने घर को आवश्यकता से अधिक सजाते हैं तो कभी ऐसी कुछ चीजों को खरीद लेते हैं, जो घर को अधिक मैसी बनाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके घर को गंदा बना सकती हैं-

बहुत सारे तकियों का इस्तेमाल करना
ऐसे कई लोग होते हैं, जो अपने घर में बेड पर व सोफे पर ढेर सारे कुशन व तकियों का इस्तेमाल करते हैं। आपको इन तकियों के कारण भले ही बेहद आरामदायक महसूस हो, लेकिन यह आपके घर को एक गन्दा रूप देते है। बहुत सारे तकिए का इस्तेमाल करने से नुकसान यह होता है कि यह आपके घर के साफ-सुथरा होने पर भी उसे अव्यवस्थित दिखा सकते हैं। इसलिए ढेर सारे तकिए खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि यह आपके घर को गन्दा, बहुत अधिक गन्दा बना सकते हैं।

जरूरत से ज्यादा सजावट करना
घर को ब्यूटीफुल बनाने के लिए उसे डेकोरेट करना आवश्यक होता है, लेकिन किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है और ऐसा ही कुछ होम डेकोर के साथ भी है। जब भी किसी स्टोर पर जाते हैं, तो कुछ डेकोरेटिव पीस देखकर उसे खरीदने का मन कर जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा डेकोरेटिव पीस आपके घर को एक गन्दा रूप दे सकते हैं। खासतौर से, अगर आपके घर में स्पेस प्रॉब्लम है तो ऐसे में इन डेकोरेटिव पीस के कारण आपका घर अनआर्गेनाइज्ड नजर आ सकता है। इसके अलावा, इनकी सफाई के लिए भी आपको अधिक समय खर्च करना पड़ेगा। अगर ऐसा ना किया जाए तो इससे आपका घर गन्दा नजर आएगा।

जरूरत से ज्यादा कंबल
विंटर के मौसम में कंबल का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है। यह आपके घर को एक आरामदायक और गर्म एहसास देने का एक आसान तरीका है, लेकिन जरूरत से ज्यादा कंबल का होना या फिर उसे सही तरह से ना रखने से आपका घर खराब नजर आ सकता है। इससे आपका घर अनआर्गेनाइज्ड और गंदा दिखाई दे सकता है। इसलिए, अगर आपको कंबल खरीदना पसंद है तो पहले इस बात पर विचार अवश्य करें कि क्या सच में आपको इनकी जरूरत है। इसके अलावा, यह भी देखें कि वह आपके होम डेकोर से मेल खाते हों। साथ ही आवश्यक मात्रा से अधिक खरीदारी न करें क्योंकि वे आपके साफ घर को गन्दा दिखने के अलावा कुछ नहीं करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
