Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
पति की शेविंग क्रीम भी आ सकती है गंदे शीशे चमकाने के काम, कभी आपको आया ये आइडिया
घर में शीशे पर धूल-मिट्टी या दाग-धब्बे लग जाना आम बात है, लेकिन इन्हें साफ करना मुश्किल हो सकता है। इसके लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे के बजाय आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर शीशे को साफ कर सकते हैं। सबसे सरल तरीका है हल्के गीले कपड़े का उपयोग करना। एक सूखा कपड़ा लें और उसे हल्का गीला कर के शीशे पर लगाए।
अब इसे धीरे-धीरे पोछें। इससे शीशे पर लगी धूल-मिट्टी आसानी से साफ हो जाएगी और शीशा पहले जैसा चमकने लगेगा। यह तरीका न केवल प्रभावी है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है।

थोड़ी सी क्रीम लगाकर हल्के कपड़े से पोछ दें
दाग-धब्बों और धूल से गंदे हुए शीशे को साफ करने के लिए शेविंग क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह क्रीम हालांकि पुरुषों के लिए बनी होती है, लेकिन शीशे पर इसे लगाने से वह नए जैसे चमकने लगते हैं। बस, शीशे पर थोड़ी सी क्रीम लगाकर हल्के कपड़े से पोछ लें। इससे शीशे पर लगे दाग और धूल साफ हो जाएंगे, और वह फिर से चमकने लगेगा।
न्यूजपेपर से साफ करें
अगर आप देसी तरीके से गंदे शीशे को साफ करना चाहते हैं, तो पुराने न्यूज़पेपर का इस्तेमाल करें। पहले शीशे पर हल्का पानी स्प्रे करें, फिर न्यूज पेपर से पानी को पोंछ लें। यह तरीका शीशे को एकदम साफ कर देता है और सभी दाग-धब्बे हटाकर उसे चमकदार बना देता है। यह सरल, सस्ता और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है।
सूखे तौलिए से साफ करें
घर में रखे गंदे शीशे को साफ करने का सबसे आसान तरीका है सूखे तौलिए का इस्तेमाल करना। शीशे पर लगी धूल और मिट्टी को हटाने के लिए बस एक सूखा तौलिया लें और शीशे को अच्छे से पोछें। यह तरीका शीशे को झट से साफ करता है, और कोई भी दाग-धब्बे हट जाते हैं। कुछ ही समय में शीशा एकदम साफ और चमकदार हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
