Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बिना साफ किए फ्लास्क बॉटल का इस्तेमाल भी कर सकता है आपको बीमार, जानें कब और कैसे करें साफ
गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में हॉट-कोल्ड फ्लास्क बॉटल्स का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। क्योंकि ये पानी को लंबे समय तक ठंडा या गर्म बनाए रखती हैं। हालांकि, इन बॉटल्स को साफ रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि नियमित सफाई न करने से इनमें बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
यहां फ्लास्क बॉटल्स की सफाई के आसान और प्रभावी तरीके बताए गए हैं।

फ्लास्क बॉटल्स की सफाई क्यों जरूरी है?
बैक्टीरिया का जमाव: रबर और ढक्कन के किनारों पर बैक्टीरिया और फंगस आसानी से जमा हो सकते हैं, जिससे गले में इंफेक्शन, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
दाग-धब्बे और बदबू: नियमित सफाई न करने से बॉटल में स्थायी दाग और बदबू आ सकती है।
हाइजीन बनाए रखना: नियमित सफाई से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम होते हैं और पानी ताजा व सुरक्षित रहता है।
कब करनी चाहिए इन फ्लास्क की सफाई
रोजाना इस्तेमाल: अगर बॉटल बार-बार उपयोग हो रही है, तो रोजाना साफ करें।
कम उपयोग: दिन में 1-2 बार उपयोग करने पर हर 2-3 दिन में साफ करें।
सप्ताह में एक बार: अगर बॉटल का उपयोग केवल कभी-कभार होता है, तो हफ्ते में एक बार इसकी डीप क्लीनिंग करें।
टूर पर उपयोग: सफर के बाद इसे अच्छे से धोकर सुखा लें और सुरक्षित रखें।
फ्लास्क बॉटल्स साफ करने के तरीके
1. गर्म पानी और डिश सोप
बॉटल को आधा गर्म पानी से भरें। इसमें कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप डालें। इसे बंद कर हिलाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें और सूखने दें।
2. विनेगर और बेकिंग सोडा
बॉटल में आधा कप सफेद विनेगर डालें। एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसे गर्म पानी से भरें और 10 मिनट तक छोड़ दें। ब्रश से अंदरूनी हिस्से को अच्छी तरह साफ करें। गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें।
3. नमक और आइस क्यूब्स
बॉटल में कुछ आइस क्यूब और 2 बड़े चम्मच नमक डालें। ढक्कन बंद करें और इसे हिलाएं। ब्रश की मदद से अंदर साफ करें और ठंडे पानी से धो लें। सुखाने के लिए खुला छोड़ दें।
4. नींबू और नमक
बॉटल में आधा पानी भरें। उसमें 4 टुकड़े नींबू, नमक और आइस क्यूब डालें। इसे अच्छे से हिलाएं और 10-15 मिनट तक रखें। फिर साफ पानी से धोकर सुखा लें।
सफाई के दौरान ध्यान देने योग्य बातें
रबर और ढक्कन की सफाई: इन हिस्सों में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं, इन्हें अच्छी तरह ब्रश या कपड़े से साफ करें।
सुखाना: बॉटल को पूरी तरह सूखने दें, ताकि उसमें नमी न रहे।
अंदरूनी सतह का ख्याल: स्टील या ग्लास के फ्लास्क में दाग न पड़ने दें।



Click it and Unblock the Notifications
