Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बारिश में बाथरूम-किचन की नाली से घुस आएं केंचुए, परेशान होने की जगह ऐसे पाएं छुटकारा
बरसात के समय में सबसे बड़ी समस्या होती है घर में बरसाती कीड़े घुसने से रोकने की होती है। जहां कुछ कीड़ों के काटने का डर होता है। वहीं, कुछ कीड़े ऐसे होते हैं, जो काटते नहीं पर उन्हें देखते ही घिन आने सी लगती है, जैसे कि केंचुआ। वैसे तो यह गार्डनिंग और खेती के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि ये मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं।
लेकिन जब यह बाथरूम में या किचन सिंक में नजर आ जाए तो बाहर खराब हो जाता है। ऐसे में यदि आप भी बारिश में घर में केंचुए घुसने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको केंचुआ को घर से दूर रखने के जबरदस्त और घरेलू उपायों को बता रहे हैं।

इन सफेद चीजों का इस्तेमाल करे
केंचुएं की घर में एंट्री रोकने के लिए घर में नमक, बेकिंग सोडा और विनेगर का पोछा लगाएं। साथ ही रात में सारा काम हो जाने के बाद किचन और बाथरूम के सिंक और ड्रेनेज में एक मग में थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नमक मिलाकर डालकर छोड़ दें।
होम मेड स्प्रे बनाएं
फिटकरी, कपूर और फिनाइल की गोलियां का पाउडर बनाकर एक बोतल में भरकर स्प्रे बना लें। फिर जहां से केंचुएं घर में एंट्री करते हैं, वहां पर स्प्रे कर दें। इस पाउडर से आप पोंछा भी लगा सकते हैं। तेज स्मेल के केंचुए बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और बाहर ही रहते हैं।
यूरिया डाल दें
यदि आपके पास गार्डन में डालने वाला यूरिया है, तो पानी में थोड़ा सा यूरिया मिलाकर नाली में डाल दें। ऐसा करने से नाली में चिपके केंचुए समेत दूसरे कीड़े तुरंत मर जाते हैं।
साफ-सफाई रखें
इसके अलावा घर में मौजूद सभी सभी छोटी-बड़ी नाली और बाथरूम की साफ़-सफाई का ध्यान रखें। इसके लिए हर रोज सिंक, बेसिन और बाथरूम को अच्छे से साफ करें। आपको पता चल जाएगा कि केंचुए घर में कहां से एंट्री ले रहे हें। ये घर में कहीं नजर नहीं आएंगे, तो आप उस जगह पर जाली लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
