Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
नया एसी खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना पूरी गर्मियां करते रह जाएंगे अफसोस
गर्मियों की दस्तक के साथ ही AC की डिमांड भी बढ़ने लगी है। भीषण गर्मी से बचने के लिए हम में से कई लोगों ने AC खरीदने की प्लानिंग शुरू कर दी होगी। लेकिन बाजार में एसी की ढेरों वैरायटी के बीच सही प्रोडक्ट चुनना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में ये टिप्स एसी खरीदते हुए आपके लिए पॉकेट सेविंग साबित हो सकते हैं।
BEE रेटिंग जरुर चैक करें
AC खरीदते वक्त उसकी BEE (Bureau of Energy Efficiency) रेटिंग यानी स्टार रेटिंग को नजरअंदाज बिल्कुल न करें, जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग यानी उतनी ज्यादा बचत। आपका एसी कम से कम 3 स्टार वाला हो। बाजार में उपलब्ध AC पर अधिकतम 5 स्टार होते हैं, जो सबसे ज्यादा बिजली बचाते है।

इन्वर्टर AC में होती है ज्यादा क्षमता
स्टार रेटिंग्स के अलावा इन्वर्टर एसी खरीदने का प्रयास करें। इन्वर्टर एसी की सामान्य एसी के मुकाबले क्षमता ज्यादा होती है। यह बिजली खपत को कम करता है। साथ ही एफिशियंसी भी बढ़ाता है।
कैपेसिटी पर भी ध्यान दें
AC की कैपेसिटी हमेशा कमरे के साइज पर ही निर्भर करती है। अगर कमरा छोटा है यानी 100 से 120 स्क्वारयर तो 1 टन का AC सही रहता है। वहीं, बड़े कमरों और लिविंग रुम के लिए 1.5 टन से 2 टन का AC बेहतर विकल्प होता है।
स्प्लिट या विंडो AC
अपने कमरे के मुताबिक ही सही AC खरीदें। स्प्लिट या विंडो AC के बीच मुख्य अंतर कीमत और फीचर्स का होता है। विंडो AC सस्ते होते हैं और इमें सुविधाएं कुछ कम होती हैं। वहीं, स्प्लिट AC ऑनबोर्ड स्लीपिंग, टर्बो कूलिंग और इन्वर्टर आदि सुविधाओं के साथ आते हैं। इनकी कीमत ज्यादा होती है। स्प्लिट AC कहीं भी आसानी से फिट हो जाते हैं, वहीं विंडो AC सिर्फ खिड़की पर ही फिट किए जाते हैं।

वारंटी जरुर चैक करें
AC खरीदते वक्त आपको प्रोडक्ट की वारंटी, दूसरी कंडेसर और तीसरी कंप्रेसर की वारंटी जरुर चैक करें हर एसी मॉडल पर वारंटी अलग-अलग भी हो सकती हैं। इसके अलावा इंस्टॉलेशन चार्ज के बारे में जरुर पता करें।
स्मार्ट फीचर्स देते हैं अलग कम्फर्ट
आजकल कई AC स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं। मार्केट में कई ऐसे AC हैं जो हीटर के साथ आते हैं। जो सर्दियों में आपको सुविधा देता है। कई AC में ऑटो क्लीन, स्लीप टाइम समेत कई तरह के अतिरिक्त फीचर्स उपलब्ध हैं। कई एसी में नॉयस लेवल को कंट्रोल करने के लिए क्वाइट मोड या ब्रीज मोड मौजूद होते हैं। कुछ AC ऐसे भी होते हैं जो वाई-फाई आधारित होते हैं और जिसमें एक्स्ट्रा फंक्शन होते हैं। इनमें वॉयस कमांड सपोर्ट, स्केड्यूलिंग, ऑटो टैम्प्रेचर कंट्रोल आदि शामिल होते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
