Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
How to Cool House in Summer: 40 डिग्री में भी घर रहेगा हिल स्टेशन जैसा ठंडा, AC की भी नहीं पड़ेगी जरुरत
मौसम विभाग तापमान को लेकर भविष्यवाणाी करना शुरु हो गया है। इस साल भी गर्मी अपना कहर दिखाएगा और उमस वाली गर्मी पड़ेगी। ऐसे में जिन लोगों के घरों में एसी और कूलर लगाने का बजट नहीं है उन्हें दिक्कतें हो सकती हैं। यदि आपके घर के में एयर कंडीशनर नहीं है तो आप इन आसान हैक से गर्मियों में अपने घर को एयर कंडीशनर वाली ठंडक ला सकते हैं और हिल स्टेशन जैसा लुत्फ उठा सकते हैं।

शाम को खोलें खिड़कियां
यह साधारण हैक एसी के बिना आपके कमरे को ठंडा करने में मदद करेगा, सूरज ढलने के बाद शाम को खिड़कियां खोल दें। जिससे ठंडी हवा कमरे के चारों ओर फैल जाएगी और रुम ठंडा हो जाएंगा। लेकिन भरी दुपहरी में खिड़कियां बंद रखें वरना गर्म हवा से गर्माहट भर जाएगी।
बिजली की खपत कम करें
ओवन जैसे स्पष्ट उपकरणों के अलावा, कोई भी इलेक्ट्रिसिटी डिवाइस, जैसे लैपटॉप, टीवी और लैंप, गर्मी छोड़ते हैं, और तापमान बढ़ा सकते हैं। इसलिए यदि आपके पास एसी नहीं है, तो जब आप इन उपकरणों का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो इन्हें बंद रखें। इससे अनावश्यक अतिरिक्त गर्मी से बचाव के साथ बिजली के बिल में भी कटौती होगी। इसके अलावा बिजली के सामानों को अपने पास रखने से बचें। जैसे अपनी गोद में लैपटॉप रखकर बिस्तर पर न बैठें क्योंकि इससे हीट खूब निकलती हैं और इस वजह से शरीर का तापमान बढ़ेगा और कमरा गर्म महसूस होगा।

एलईडी लाइट का करें इस्तेमाल
घरों में एलईडी लाइट का इस्तेमाल करें। घरों में लगे बल्ब अपनी ऊर्जा का लगभग 90% गर्मी उत्सर्जित करके बर्बाद करते हैं, जिससे गर्मी बढ़ती है। अपने कमरे के तापमान को सीमित करने के लिए एलईडी का इस्तेमाल करें।
कम से कम स्टोव का इस्तेमाल करें
लगातार स्टोव जलने से घर के टेम्परेचर में बढ़ोतरी होती है। कोशिश करें गर्मियों में ऐसी चीजों का सेवन करें, जिसमें ज्यादा स्टोव का इस्तेमाल न हों।
खिड़कियों में चिपकाएं ब्लैक पेपर
अगर आपके घर की खिड़कियां कांच की हैं तो आप उन पर काला पेपर चिपका सकते हैं। इससे आपके कमरे में धूप नहीं आएगी और रूम गर्म नहीं होगा।

छत पर रखें मिट्टी के घड़े
सफेद चूना लगाएं छत पर
छत पर सफेद चूना भी एक रेफलेक्टिव लेयर के रूप में काम करता है और पूरे गर्मियों में स्लैब को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा एक और अच्छा ऑप्शन हो सकता है कि पुआल के बंडलों को रखकर उन्हें समय-समय पर पानी से गीला कर दिया जाए।
मिट्टी का प्लास्टर
पुराने जमाने में मिट्टी और गोबर का लेप लगाया जाता था। घर की बाहरी दीवारों पर मिट्टी के प्लास्टर का एक कोट लगाना एक बढ़िया विकल्प है। यह सूरज की कठोरता के खिलाफ एक सुरक्षात्मक इन्सुलेट परत बनाता है। शहरों में इसकी जगह आप रेत से भरे मिट्टी के घड़े छतों पर रख सकते हैं।
पौधे लगाएं
घर की बालकनी, खिड़कियों और छत में आप जितना अधिक प्लांटेशन करेंगे। घर के अंदर गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा शाम के बाद अपने पौधों में खूब सारा पानी दें और उन्हें अच्छी तरह से धोएं, जिससे वे मुरझाएं नहीं और घर को ठंडा रख सकें।
आइस क्यूब रखें
रात के समय एक बर्तन में बर्फ के टुकड़े डालकर उसे टेबल फैन के पास रखें। बर्फ की ठंडक से पंखे की हवा ठंडी हो जाएगी और कमरा सोने के लिए एकदम पर्फेक्ट हो जाएगा।
क्रॉस वेंटीलेशन
घर के अंदर हवा की आवाजाही के लिए क्रॉस वेंटीलेशन से घर बहुत ठंडा रहता है। सोते वक्त टेबल फैन को खिड़की से विपरीत दिशा में रखें। इससे हवा का बहाव सही रहने घर रहता है ठंडा।



Click it and Unblock the Notifications
