Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
राजमा भिगोने से लेकर लहसुन छिलने तक, इन स्मार्ट हैक्स से झटपट पूरा होगा रसोई का काम
किचन में खाना पकाने और साफ सफाई के अलावा भी कई छोटे बड़े काम होते हैं। ऐसे में घर की महिलाओं का ज्यादा समय किचन में ही चला जाता है। गर्मी हो या सर्दी, औरतों के ये काम कभी कम नहीं होते। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं को खुद के लिए पर्याप्त समय ही नहीं मिल पाता। अगर आप भी एक महिला हैं तो हमारा यह लेख आपके बड़े काम आ सकता है क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसे किचन हैक्स के बारे में बताएंगे जिनसे आपका काम एकदम आसान हो जाएगा और आप खुद के लिए भी समय निकाल लेंगी।
तो चलिए जानते हैं।

बिना भिगोए ऐसे बनाएं राजमा
अगर घर में किसी ने राजमा खाने की डिमांड की और राजमा भिगोना भूल गई तो ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप बिना भिगोए भी राजमा बना सकती हैं। इसके लिए आप राजमा अच्छी तरह से धो लें फिर कुकर में पानी डालकर उसे उसमें डाल दें। अब राजमा और पानी में एक चमच्च नमक मिला दें। एक सिटी लगने के बाद उसमें एक कप आइस क्यूब्स डालकर राजमा को स्लो गैस पर दोबारा पकाएं। अब कम से कम 5 से 7 सिटी लगने दें।

लहसुन छीलने का आसान तरीका
लहसुन छीलने में बहुत समय लग जाता है। अगर आप अपना समय बचाना चाहती हैं तो लहसुन की कलियों को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में डालकर छोड़ दें। बाद में बिना किसी मेहनत के और कम समय में इसके छिलके निकल जाएंगे।

दही से बना रहेगा चटनी का रंग
यदि चटनी पीसने के बाद यह फिर उसे फ्रिज में रखने से उसका रंग बिगड़ जाता है तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप चटनी पीसते समय उसमें सिर्फ एक चमच्च दही डाल दें। आपकी चटनी का रंग वैसे का वैसा ही रहेगा।

जार में रखा नमक अगर हो जाए गिला
अक्सर ऐसा देखा गया है कि जार के अंदर ही नमक गिला हो जाता है और ठीक से बाहर नहीं निकलता। जार में नमी के कारण सारा नमक गिला हो जाता है। नमी को सोखने के लिए और नमक को आसानी से बाहर निकालने के लिए आप जार में चावल के कुछ दाने डाल दें।
कटे हुए सेब रखें फ्रेश
कटा हुआ सेब थोड़ी देर में काला होने लगता है। अगर आपको कटे हुए सेब को भी फ्रेश रखना है तो आप ठंडे पानी में नमक और निंबू मिलाकर उसमें कटे सेब डालकर निकाल लें। ऐसा करने से सेब काले नहीं होंगे और देर तक फ्रेश भी रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
