Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
कपड़ों से नहीं छूट रहे टोमेटो सॉस के दाग, तो फॉलो करें ये हैक्स
टमाटर सॉस एक ऐसा फूड आइटम है, जिसे किसी भी डिश में ड़ालने से उसका टेस्ट दुगुना हो जाता है। चाहे पाश्ता हो या पिज्जा या फिर शाही सब्जी, टमाटर सॉस के बिना इन सब चीजों का स्वाद अधूरा है। लेकिन परेशानी तब होती है जब टमाटर सॉस कपड़ों पर गिर जाता है, जो अपने साथ गहरा निशान छोड़ जाता है। जिसके कारण वो कपड़ें दोबारा यूज़ नहीं हो पाते, जिस पर सॉस के दाग लग गए है। क्यूंकि सामान्य धुलाई से ये दाग हटाना मुश्किल हो जाता है।
लेकिन, यहां हम आपको टमाटर सॉस के दाग हटाने के कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिससे दाग मिनटों में साफ हो जाएंगे।

फ्रेश टमाटर सॉस के दाग हटाने के 3 तरीके
पानी से धोएं
यदि आपके कपड़ों पर टमाटर सॉस का दाग लग जाता है और आप तुरंत इसे हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय यह है कि इसे पीछे से आगे की ओर ठंडे बहते पानी से धो लें, इस दौरान कपड़ें को टाइट पकड़ें रखें और पानी को कपड़े के पीछे की ओर जानें दें। फिर, दाग पर डिश सोप लगाएं और अपनी उंगलियों के पैड का उपयोग करके कपड़े पर रब करें। दरअसल, डिश सोप को ग्रीस को काटने और घोलने के लिए ही तैयार किया जाता है, ऐसे में ये टमाटर सॉस को भी आसानी से हटा देता है। डिश सोप लगाने के बाद, दाग को फिर से गर्म बहते पानी से धो लें, जिससे तेल और गहराई से निकल जाए। और इतना करने के बाद भी अगर दाग पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है, तो इस प्रोसेस को दोहराएं या फिर स्टेन रिमूवल यानि दाग हटाने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
हैंड सैनिटाइजर लगाए
अगर टमाटर सॉस का दाग कपड़े धोने के साबुन और सामान्य पानी से नहीं हट रहा, तो इसे हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करके हटाया जा सकता है। दरअसल, हैंड सैनिटाइज़र में अल्कोहल की उच्च सांद्रता होती है, जो एक इफेक्टिव स्टेन रिमूवर है, खासकर टमाटर सॉस जैसे चमकीले रंग के टैनिन दागों को हटाने के लिए। इसका उपयोग करने के लिए, अपनी उंगलियों के पैड का उपयोग करके दाग पर थोड़ी मात्रा में हैंड सैनिटाइज़र से रब करें, इस प्रोसेस को तब तक दोहराते रहें जब तक कि दाग चला न जाए। फिर साफ पानी से कपड़ें को धो लें।
वाइप्स का प्रयोग करें
टमाटर सॉस के दाग हटाने के लिए आप वाइप्स का प्रयोग भी कर सकते है। इसके लिए दाग को धीरे से वाइप से थपथपाएं, ध्यान रखें कि इसे दाग वाली जगह पर रगड़ें नहीं, क्यूंकि, इससे दाग पूरे कपड़े में फैल सकता है। इसके बाद किसी स्टेन रिमूवर एजेंट से जितना जल्दी हो सकें, कपड़ें को धो लें। अन्यथा, कपड़ें से दाग नहीं हट पाएगा।
सूखे टमाटर सॉस के दाग को कैसे साफ करें
जब हम टमाटर सॉस के दाग को तुरंत साफ नहीं करते, तो वो सूख जाता है। जिसे सामान्य धुलाई से निकालना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अगर आप इस पर स्टेन रिमूवल प्रोडक्ट इस्तेमाल करेंगे तो ये दाग छूट सकता है। इसके लिए कपड़े धोने वाले ब्रश या पुराने टूथब्रश का उपयोग करें और इस सोल्यूशन को कम से कम 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गर्म पानी में कपड़ें को धो लें। लेकिन, कपड़े को ड्रायर में डालने से पहले जांच लें कि दाग पूरी तरह से निकला है कि नहीं। क्यूंकि ड्रायर की तेज़ गर्मी के संपर्क में आने से दाग कपड़े में गहराई तक लग सकते हैं। और इतना सब कुछ करने के बाद भी अगर दाग रह जाता है तो उपरोक्त प्रोसेस दोबारा फॉलो करें।
इसके अलावा आप ऑक्सीजन ब्लीच का उपयोग करके भी दाग को हटा सकते है। जिसे कलर सेफ ब्लीच और नॉन क्लोरीन ब्लीच भी कहा जाता है। इसका उपयोग करने से कपड़ें का रंग नहीं जाता और उस पर लगे दाग आसानी से छूट जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
