Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Water Day 2024: हर दिन पानी बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके. कई लीटर बर्बाद होने से बचा सकते हैं आप
tips to save water : कहते हैं कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। कई प्रसंग में यह वाक्य एकदम सटीक बैठता है। हमारे छोटे-छोटे प्रयास भी बहुत अधिक मायने रखते हैं। आज जब पूरे विश्व में जल की समस्या बढ़ने लगी है तो यह हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह जल संरक्षण के प्रति अधिक जागरुक हों। अगर वे सिर्फ घर में ही पानी का सही तरह से इस्तेमाल करते हैं और उसकी बचत करते हैं तो इससे बहुत सारा पानी यूं ही बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।
ऐसी कई रिपोर्ट्स हैं जो यह बताती है कि भारत में भूजल बहुत तेजी से खत्म हो रहा है। जिसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि निकट भविष्य में जल की उपलब्धता एक संकट बनकर सामने आएगी। दुनियाभर में आज जब 22 मार्च का दिन विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तो ऐसे में लोगों को पानी के महत्व को जानना चाहिए। साथ ही साथ, उसे बचाने के लिए भी हर संभव कदम उठाने चाहिए।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे प्रयासों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप पानी की बचत कर सकते हैं-
शॉवर को कहें नो
नहाते समय शॉवर के नीचे खड़ा होना यकीनन हम सभी को अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि इससे कितना सारा पानी यूं ही नाली में चला जाता है और बर्बाद हो जाता है। पानी बचाने का एक आसान तरीका यह है कि नहाने के लिए बाल्टी का इस्तेमाल किया जाए। जहां शॉवर प्रति मिनट 13 लीटर का उपयोग करता है, वहीं एक बाल्टी 20 लीटर की होती है। अगर आप 5 मिनट का शॉवर भी लेते हैं, तो भी करीबन 65 लीटर पानी बर्बाद होता है। इस तरह बाल्टी से नहाकर आप करीबन 45 लीटर पानी आसानी से बचा सकते हैं।
एरेटर का करें इस्तेमाल
अगर आप कोई अतिरिक्त कदम उठाए बिना पानी की बचत करना चाहते हैं तो ऐसे में घर के सभी नलों पर एरेटर का इस्तेमाल करें। अगर आप पूरा दिन में लगभग 30 मिनट तक बर्तन धोते हैं तो इससे करीबन 90 लीटर की खपत होगी, जबकि एरेटर के बिना यह खपत 450 लीटर तक हो सकती है। इस तरह छोटे-छोटे कामों में भी आप काफी सारा पानी आसानी से बचा सकते हैं।
आरओ के पानी की करें बचत
घरों में आरओ का इस्तेमाल करना बेहद ही आम बात है। लेकिन उससे निकलने वाला पानी यूं ही वेस्ट हो जाता है। जबकि आप इस पानी को भी आसानी से बचा सकते हैं। आप इस बेकार पानी को एक कंटेनर में इकट्ठा करें। फिर इस पानी का इस्तेमाल पोंछा लगाने या गार्डन एरिया में आसानी से किया जा सकता है। इस तरह आप करीबन 25-30 लीटर पानी की बचत आराम से कर सकते हैं।
ग्रेवाटर रीसाइक्लिंग सिस्टम करें सेटअप
यह एक अच्छा तरीका है पानी बचाने का। आपको अपने घर में ग्रेवाटर रीसाइक्लिंग सिस्टम सेटअप करवा सकते हैं। इस सिस्टम में सिंक या शॉवर के दौरान इस्तेमाल किया गया पानी एक अलग टैंक में जाता है और फिर इसे दोबारा इस्तेमाल करने से पहले इसे फ़िल्टर किया जाता है और उपचारित किया जाता है। इस पानी का इस्तेमाल फिर बाहरी पौधों को पानी देने या टॉयलेट को फ्लश करने आदि कामों के लिए किया जाता है।
डुअल-फ्लश टॉयलेट सिस्टम
अमूमन हम इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन टॉयलेट फ्लश के दौरान काफी सारा पानी यूं ही बर्बाद हो जाता है। इसे बचाने के लिए डुअल-फ्लश टॉयलेट सिस्टम सेटअप करें जिसमें दो फ्लश ऑप्शन हों - एक तरल अपशिष्ट के लिए और दूसरा ठोस अपशिष्ट के लिए। यह आपको उचित समय पर फ्लशिंग के लिए कम पानी का उपयोग करने में मदद करता है, जिससे काफी मात्रा में पानी की बचत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
