Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
तेज़ गर्मी में भी नहीं तपेगा आपका किचन, कूलिंग के लिए अपनाए ये सिम्पल से हैक्स
पूरा देश इन दिनों गर्मी की मार झेल रहा है। चाहे इंसान हो या जानवर, गर्मी के कारण हर कोई त्रस्त है। लेकिन इसके बावजूद घर की महिलाओं को तो किचन में खाना बनाने के लिए जाना ही पड़ता है। जहां उनका सामना घुटन भरे माहौल से होता है। अधिकांश महिलाएं इस तरह की स्थिति से परेशान रहती है। लेकिन चूंकि वो खाना नहीं बनाएगी तो उसका परिवार भूखा रहेगा ये सोच उसे मजबूरन किचन में जाना ही पड़ता है।
तो ऐसा क्या किया जाए जिससे गर्मियों में महिलाएं खुद को कूल रख सकें, ताकि उन्हें खाना बनाना इतना मुश्किल ना लगें, आइए जानते है।

खाने की करें प्री-प्लानिंग
इस मौसम में जितना हो सकें अपने रोज़ के मेन्यू में हल्का भोजन ही बनाए। इससे आपको बनाने में न सिर्फ कम वक्त लगेगा, बल्कि ये आसानी से तैयार भी हो जाएगा। साथ ही, ऐसा खाना चुनें जिसकी तैयारी पहले से ही की जा सकें। ऐसा करने से आपको किचन में पसीने से तर नहीं होना पड़ेगा।
सुबह जल्दी या रात को लेट खाना बनाए
अपनी रसोई को ज़्यादा गर्म होने से बचाने का एक तरीका ये भी है कि दोपहर के समय खाना न पकाए। चूंकि दोपहर के समय या उसके दौरान तापमान बढ़ जाता है, इसलिए देर रात या सुबह जल्दी खाना पकाए, जब तापमान तुलनात्मक रूप से सामान्य होता है।
इलेक्ट्रिक एप्लायंस का करें यूज़
चूंकि ये जम़ाना टेक्नोलॉजी का है, इसलिए किचन के कामों को पूरा करने में इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज़ जैसे इलेक्ट्रिक कुकर, ओवन, माइक्रोवेव आदि का भरपूर इस्तेमाल करें। ये अप्लायंसेज एक तरह से आपके हेल्पिंग हैंड हैं। जो ना सिर्फ आपके काम को आसान करते हैं बल्कि इससे समय की बचत भी होती हैं। इनके इस्तेमाल का एक फायदा ये भी है कि ये आपको गर्मी से बचाते है। क्यूंकि इनके लिए गैस चलाने की जरूरत नहीं होती, जो किचन में गर्मी बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है।
किचन में एग्जॉस्ट फैन लगवाए
गर्मी हो या सर्दी किचन में एग्जॉस्ट फैन लगाना सबसे जरूरी है। एग्जॉस्ट फैन की मदद से धुएं और चिपचिपाहट से निजात मिलती है। जिससे खाना बनाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। देखा जाए तो गर्मियों की सबसे बड़ी समस्या सिर्फ़ बढ़ता तापमान नहीं है - बल्कि गर्म हवा पार ना होना भी है। ऐसे में आप एग्जॉस्ट फैन लगाकर आसानी से अपने किचन में जमा गर्म हवा को बाहर निकाल सकते हैं। मार्केट में एग्जॉस्ट फैन की ढेरों वैरायटियां उपलब्ध हैं, जिसे आप अपनी सुविधा के हिसाब से खरीद सकते है।
बल्ब को बदलें
सूरज की रोशनी की तरह ही, आपके घर की लाइटें भी आपके किचन को ज़्यादा गर्म कर सकती हैं। ऐसे में सिर्फ़ उन्हीं लाइटों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है जिनकी आपको वाकई ज़रूरत है। यकीन मानिए, आप हैरान रह जाएंगे कि सिर्फ़ अनावश्यक लाइटें बंद करने से आपके किचन का तापमान कितना तेज़ी से गिरता है। इसके अलावा अगर आपके किचन में इनकैंडोसेंट बल्ब हैं, तो उन्हें तुरंत बदल दें, क्योंकि यह अपनी एनर्जी से हीट क्रिएट करते हैं, इसी वजह से किचन ज्यादा गर्म होता है। इसके बजाय आप एलईडी और सीएफएल लाइट को अपने किचन में लगाएं, क्यूंकि ये घर को कूल करती हैं।
किचन में पर्दे गिराए रखें
गर्मियों के दौरान अपने किचन को ठंडा रखने के लिए सबसे बढ़िया टिप्स में से एक है घर में सूरज की रोशनी को आने से रोकना। दरअसल, अत्यधिक धूप आपके घर के अंदर के तापमान को काफी हद तक बदल सकती है और आपकी रसोई को ज़्यादा गर्म कर सकती है। तो अगर आप दिन में खाना बना रहे हैं, तो सबसे अच्छा है कि आप परदे नीचे रखें और जितना हो सके सूरज की रोशनी से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
