Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बारिश की नमी से गुड़ को खराब होने से कैसे बचाएं, ये है स्टोर करने का सही तरीका
Jaggery Storage Tips In Monsoon:गुड़ खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों में गन्ने से गुड़ तैयार किया जाता है। लेकिन बारिश के दिनों में नमी के वजह से गुड़ पिघलने लगती है और चिपचिपी सी हो जाती है।ऐसे में कुछ लोग जो गुड़ या शक्कर को साल भर के लिए खरीद लेते हैं उन्हें गुड़ को स्टोर करने का सही तरीका नहीं पता होता है। गर्मी में गुड़ पिघलने लगता और फंगस आने लग जाती है।
हालांकि अगर आप सही तरीके से गुड़ को स्टोर करें तो ये सालभर तक खराब नहीं होता है। आइये जानते हैं बारिश की नमी से गुड़ को खराब होने से कैसे बचाएं। पूरे सालभर के लिए गुड़ स्टोर करने का क्या है तरीका है?

जिप लॉक बैग में स्टोर करें
अगर आप चाहते हैं कि गुड़ 1 से 2 साल तक लंबा चले और उसका स्वाद और रंग खराब न हो, तो इसके लिए आप जिप लॉक बैग में गुड़ को स्टोर करें। गुड़ को स्टोर करते वक्त ध्यान रखें कि जिप लॉक में हवा बिल्कुल न जाए। इसके लिए गुड़ को पेपर में टॉवल में रैप कर लें और फिर जिप लॉक बैग में डालें। अगर आपके पास जिप लॉक बैग नहीं हैं तो आप प्लास्टिक के साधारण बैग में भी स्टोर कर सकते हैं। पॉलिथिन में गुड़ को पैक करने के बाद किसी एयरटाइट डिब्बे में रख दें। इससे सालों साल गुड़ खराब नहीं होगा।
सूखे पत्तों में स्टोर करें
गुड़ को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए आप सूखे पत्तों से बने दोने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दोने को किसी डब्बे में नीचे रख दें। अब इसके ऊपर गुड़ रख दें और फिर दोने को ऊपर से ढ़कते हुए गुड के डिब्बे का ढ़क्कन बंद कर दें। अगर आप इस तरह से गुड़ को स्टोर करेंगी तो ये 6 महीने तक खराब नहीं होगा।
अनाज के बीच में रख दे
पुराने जमाने में लोग गुड़ को खराब होने से बचाने के लिए अनाज के बीच रख देते थे। इससे गुड़ में नमी भी नहीं आती थी और गुड़ लंबे चलते थे।
फ्रिज में स्टोर करें
गुड़ को आप फ्रिज में भी रख सकते हैं। इसके लिए आपको प्लास्टिक की जगह स्टील का डिब्बा लेना होगा और उसमें गुड़ को भरकर रख दें। अगर आप प्लास्टिक के डब्बे में रखेंगी तो गुड़ खराब हो सकता है। स्टील के डब्बे में गुड़ का रंग और स्वाद भी बना रहेगा। इस तरह करीब 6 महीने तक गुड़ खराब नहीं होगा। हां आपको ये ध्यान रखना है कि गुड़ में हवा या किसी तरह की नमी न आए।



Click it and Unblock the Notifications
