Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Tomato Price Hike: बाजार में 100 रुपए किलो बिक रहा टमाटर, सड़ने से बचाने के लिए ऐसे करें स्टोर
Tomato Price Hike: देश के अलग-अलग हिस्सों में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार हो गई है। दिल्ली में 70 से 100 रुपए प्रति किलो में टमाटर बिक रहा है। मध्य प्रदेश के मार्केट में टमाटर 80 से लेकर 100 रुपए जबकि उत्तर प्रदेश में 80 से 100 रुपए, राजस्थान में 90 से 110 रुपए और पंजाब में 60 से 80 रुपए में बिक रहे हैं।
टमाटर ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर सब्जी बनाने के दौरान किया जाता है। ऐसे में आम आदमी के बचत पर जरुर असर पड़ेगा। इस महंगाई में टमाटर खरीदकर इन्हें अच्छे से स्टोरेज करें ताकि ये खराब न हो। आइए जानते हैं टमाटर को सड़ने से बचाने के लिए क्या करें।

अचानक टमाटर की कीमत बढ़ोत्तरी की वजह
- कई राज्यों में बारिश के कारण टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है।
- कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे उत्पादन में गिरावट आई है।
- पड़ोसी राज्यों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
- कई जगहों पर इस साल टमाटर की बुआई पिछले साल के मुकाबले कम है।
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिपरजॉय साइक्लोन की वजह से भी टमाटर का उत्पादन प्रभावित हुआ है।
मिट्टी में दबाकर रखें
एक कंटेनर में सूखी मिट्टी को डालें और टमाटर को इसमें दबाकर रख दें। फिर रोज इसे निकालकर इस्तेमाल करें। लेकिन ध्यान रहे इसे निकालते समय हमेशा आपका हाथ सूखा रहना चाहिए। साथ इसमें दबाते समय टमाटर को अच्छे से पोंछ लें। दरअसल मिट्टी में बाहरी तापमान का असर बहुत धीमा होता है, जिससे इसमें ज्यादा समय तक टमाटर ताजा रहते है।
बिना फ्रिज टमाटर को स्टोर करने का तीसरा नुस्खा
टमाटर को बिना फ्रिज के लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए गत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर को साफ पानी से धोकर और साफ कपड़े से सुखाकर उसमें रखना होता है। ध्यान रखें इसे खुले डिब्बे में रखें और हफ्ते में एक बार कुछ मिनट के लिए हल्के धूप दिखाएं। इससे टमाटर जल्दी सड़ते नहीं हैं।
ये भी है एक तरीका
- टमाटर को आधा चम्मच नमक और हल्दी मिले पानी में कुछ मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें।
- अब इसे निकालकर साफ पानी से धोकर पोंछ लें।
- अब इसे सुखे कपड़े से अच्छी तरह से सुखा लें।
- एक खुले बर्तन में सादा पेपर बिछाकर अलग-अलग टमाटर को कागज में लपेटकर तने वाले साइट को नीचे करके रख दें।
- अब इस बर्तन को कैबिनेट में रखकर टमाटर को हफ्तों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
