Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Trolly Bag Cleaning Tips : सफर के बाद गंदा हो गया है ट्रॉली बैग, इन टिप्स की मदद से करें साफ
लंबी यात्रा हो या कोई छोटी ट्रिप ट्रॉली बैग हमारे सफर का साथी होता है। फिर चाहे आप पहाड़ों पर जा रहे हो या फिर रेगिस्तान में, अपने गांव जा रहे हैं या फिर दोस्तों के साथ ट्रिप पर अपने सामान को कैरी करने करने के लिए ट्रॉली से बेहतर और सुविधाजनक साधन और क्या हो सकता है।
लेकिन सफर के दौरान हमारा ट्रॉली बैग धूल, मिट्टी, गंदगी का भी सामना करता है जिस कराण यह जल्दी गंदा हो जाता है। कई बार हम सफर से वापस आने के बाद बिना बैग को साफ किए इसे वैसे ही घर के एक कौने में रख देते हैं, जिस कारण इसमें से बदबू भी आने लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप घर पर ही अपने ट्रॉली बैग को साफ कर सकते हैं।

ट्रॉली बैग क्लीन करने के तरीके -
1. हाथ से करें सफाई
अगर आपका ट्रॉली बैग कपड़े का बना है तो आप इसे अपने हाथ से साफ कर सकते हैं। बना है और हाथ धोने के लिए उपयुक्त है, तो एक बाथटब को गुनगुने पानी से भरे और फिर इसमें लिक्विड डिटर्जेंट डालें। अब अपने बैग को साबुन के पानी में डुबोएं और हल्के हाथों से ब्रश से रगड़कर साफ करें। फिर इसे साफ पानी से साफ कर दें और धूप में सूखने के लिए रख दें।
2. स्पॉट क्लीनिंग
सफर के दौरान बैग के बाहरी हिस्से पर छोटे-छोटे दाग या धब्बे पड़ जाते हैं। ऐसे में आप स्पॉट क्लीनिंग की मदद से इसे साफ कर सकते हैं। आपको बस हल्के डिटर्जेंट और पानी के मिश्रण में साफ कपड़े या स्पंज को भिगोना है। फिर हल्के हाथों से दाग वाले क्षेत्र को साफ करना है। जब एक बार दाग साफ या हल्का हो जाए तो इसे सुखे और साफ कपड़े से साफ कर दें।
3. ट्रॉली बैग के पहियों की सफाई
ट्रॉली बैग के पहियों में गंदगी और मलबा जमा हो जाता है। ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए आप एक कपड़े या स्पंज को पानी और हल्के डिटर्जेंट में भीगो लें। इसके बाद अपने ट्रॉली बैग के पहियों को अच्छे से साफ करें और उस पर लगी गंदगी को निकाल दें। आखिर में साफ पानी से इसे धोना ना भूले।
4. बदबू दूर करने के उपाय
कई बार ट्रॉली बैग रखें-रखें बदबू करने लगते हैं, उनके अंदर से एक अलग तरह की स्मेल आने लगती हैं। जिसे दूर करने केलिए आप बैग के अंदर बेकिग सोडा छिड़के और रात भर के लिए अपने बैग को बंद करके रख दें। अगले दिन अपने बैग के अंदर से बेकिंग सोडा को साफ करने के लिए बैग को साफ कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
