Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
बिजली गुल होते ही बरसाती कीड़े बन जाते हैं मुसीबत? इन ट्रिक्स से करें घर से आउट
Natural bug repellent for home : बारिश का मौसम अपने साथ सुकून और ठंडक तो लाता है, लेकिन साथ ही लाता है कीट-पतंगों की फौज। मच्छर, मक्खी, तिलचट्टे, दीमक और चींटियां जैसे बरसाती कीड़े घर में घुसकर न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि कई बीमारियों को भी न्योता देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ घरेलू और असरदार उपाय अपनाएं ताकि ये कीड़े आपके घर में घुसने से पहले ही भाग जाएं।
इन घरेलू उपायों को अपनाकर न केवल अपने घर को साफ-सुथरा रख सकते हैं, बल्कि बीमारियों से भी बच सकते हैं। ध्यान रहे, रासायनिक कीटनाशकों की बजाय प्राकृतिक उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार होते हैं।

1. नीम के पत्तों और तेल का करें इस्तेमाल
नीम का तेल और पत्ते कीट-पतंगों के लिए ज़हर की तरह काम करते हैं। आप नीम का तेल पानी में मिलाकर स्प्रे बना सकते हैं और खिड़की-दरवाजों के कोनों में छिड़क सकते हैं। इससे मच्छर, तिलचट्टे और मक्खियां दूर रहेंगी।
2. कपूर जलाएं और घर को धूप दें
कपूर की खुशबू मच्छरों और कीड़ों को भागने पर मजबूर कर देती है। आप रोजाना शाम के समय कपूर जलाकर घर में धूप घुमा सकते हैं।
3. खिड़कियों और दरवाज़ों में नेट लगाएं
बरसात में कीड़े सबसे ज्यादा दरवाजों और खिड़कियों से घर में प्रवेश करते हैं। इसलिए मच्छरदानी या नेट लगवाना एक स्थायी और आसान उपाय है।
4. नींबू और लौंग का कॉम्बो
नींबू के आधे टुकड़े में कुछ लौंग दबा दें और उसे कमरे के कोनों में रखें। इसकी तेज़ खुशबू से मक्खियां और मच्छर दूर रहते हैं।
5. बेकिंग सोडा और चीनी का ट्रैप
बरसात में तिलचट्टे बहुत परेशान करते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा और पिसी हुई चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर घर के कोनों में रखें। इससे तिलचट्टे जल्दी खत्म हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications