Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
How To Grow Tulsi Plant: ऐसे गमले में कभी ना लगाएं तुलसी का पौधा, लाख कोशिश के बाद भी मुरझा जाएगा
How to Grow Tulsi Plant: हिन्दू परिवारों के घरों के आंगन में तुलसी आमतौर पर उगाया जाता है। लेकिन, कई लोगों की ये शिकायत रहती है कि उनका तुलसी का पौधा सही समय पर पानी, सही धूप और सही मिट्टी के बाद भी जल्दी मुरझा जाता है।
इसकी वजह तुलसी का पौधा सही गमले में नहीं उगाने के वजह से भी हो सकता है। तुलसी का पौधा सही गमले में ना रखने के कारण भी मुरझा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी का पौधा उगाते हुए किन बातों का रखना चाहिए ताकि वर्ष पर्यंत आपके आंगन की तुलसी हरी-भरी रहेगी।

ऐसा होना चाहिए गमला?
अगर आप तुलसी का पौधा हरा-भरा रखना चाहते हैं तो गमला का चुनाव सोच समझकर जरूर करें। अनुकूल गमला नहीं मिलने की वजह से तुलसी जल्दी मुरझा सकती हैं। इसके लिए तुलसी का पौधा मिट्टी के गमले में लगाएं क्योंकि इससे पौधे का विकास अच्छे से होता है। इसमें पौधा लगाने से जरूरी पोषक तत्व पत्तों को मिलते हैं।
ये चीज देखें
मिट्टी का गमला न केवल पौधे का तापमान नियंत्रित करता है बल्कि इससे गमले में पानी का ड्रेनेज भी ठीक से होता है। तुलसी के पौधे को कभी भी प्लास्टिक के गमले में नहीं रखना चाहिए इससे पौधा का विकास ठीक तरह से हो नहीं पाता है, नतीजन पौधा जल्दी मुरझा सकता है।
पूजा करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें
सुबह शाम को तुलसी के पौधे की पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ख्याल रखें। तुलसी की जड़ों में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। इससे मिट्टी भी दूषित होती है और जिसकी वजह से पौधा जल्दी सूख सकता है। इसकी जगह आप उसकी स्टेम में थोड़ा सा सिंदूर लगा सकती हैं। मिट्टी में पूजा-पाठ की कोई सामग्री फेंकने से या फिर अगरबत्ती जलाने से भी बचना चाहिए। यह पौधे की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
किस तरह लगाएं तुलसी का पौधा?
कुछ लोग मिट्टी की जगह सीमेंट के गमले में भी तुलसी को लगाते हैं और अगर इसमें ड्रेनेज का अच्छा ऑप्शन हो, तो यह पौधा सही से फलेगा-फूलेगा। प्लास्टिक कंटेनर में ड्रेनेज का ऑप्शन और सही पोषक तत्व नहीं मिलने से वो जल्दी मुरझा जाता है।
इन बातो का रखें खास ध्यान
- हफ्ते में एक बार तुलसी के पौधे की कटाई- छटाई जरूर करें
- गमला बदलते समय पौधे की जड़ को सावधानी से निकालें
- पत्तों में छेद दिखने लगे तो पानी और एक चम्मच डिश लिक्विड डालकर पेस्ट कंट्रोल करें



Click it and Unblock the Notifications