Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Tulsi Vivah Rangoli Designs 2023: तुलसी विवाह पर घर के बाहर बनाएं ये सुंदर रंगोली, देखिएं डिजाइंस
Tulsi Vivah Rangoli Designs 2023 : दीपों के त्योहार दिवाली के बाद तुलसी विवाह मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म में इस दिन का महत्वपूर्ण माना गया है। श्रीविष्णु के अवतार तुलसी पूजा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, तुलसी पूजा के साथ ही तुलसी के पति, शालिग्राम विग्रह, के साथ उनका विवाह भी किया जाता है। तुलसी विवाह 2023 शुक्रवार, 23 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन तुलसी विवाह का प्रावधान है।
तुलसी विवाह देवउठनी या देवोत्थान एकादशी को मनाया जाता है इस दिन तुलसी माता की विधि विधान से पूजा की जाती है और तुलसी को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। साथ ही देवी तुलसी के पौधे का 16 श्रृंगार किया जाता है।
यह एक मांगलिक और आध्यात्मिक पर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीहरि विष्णु के साथ तुलसी जी का विवाह होता है, यह भी माना जाता है कि इस दिन भगवान नारायण चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं। घरों को भी इस दिन खूब सजाया जाता है। तुलसी विवाह के दिन घरों में रंगोली मनाने का भी रिवाज है। इस अवसर पर सुन्दर रंगोली बनाकर पूजा की जाती है।

आंगन-द्वार को रंगोली से सजाया जाता है। तुलसी विवाह के लिए रंगोली डिजाइन बनाना है , तो इस तरह की डिजाइन घर के द्वार पर या मंदिर के आसपास बहुत सुंदर दिखेगी। आप आसानी से रंग बिरंगे रंगोली रंगों से यह डिजाइन बना सकते हैं।और इसे फूलो और दीपों से सजा सकते है। हम आपको खूबसूरत 7 डिजाइंस बता रहे हैं जो तुलसी विवाह के मौके पर खूब अच्छे दिखेंगे।

दीयों से सजाएं
तुलसी विवाह के मौके पर रंगोली डिजाइन बनाना है तो आप दीपक वाली रंगीलो भी बना सकते है। आप इसे आसान तरीके से बना सकते है। तो उसे दीयो से सजा सकते हैं। डेकोरेटेड दीपक इस रंगोली डिजाइन की खूबसूरती को दुगनी कर देगी।

शुभ विवाह रंगोली
तुलसी विवाह पर आप शुभ विवाह रंगोली की डिजाइन बना सकते हो। यह काफी खूबसूरत लगेगी साथ ही इस मौके की खूबसूरती और बढ़ा देगी।

फूलों की रंगोली
आप इस पूजा के अवसर पर फूल वाली रंगोली डिजाइन भी बना सकते है। पूजा वाली जगह पर या फिर तुलसी के पौधे के इर्द-गिर्द इस तरह की रंगोली आकृति को बनाएंगे तो यह बहुत ही ज्यादा अच्छी लगेगी आप इस तरह से भी रंगोली बना सकते है। और इसे दीपक से डेकोरेट कर सकते है।

द्वार पर ये रंगोली लगेगी खूबसूरत
तुलसी विवाह के लिए रंगोली डिजाइन बना रहे हैं तो इस तरह की डिजाइन घर के द्वार पर या मंदिर के आसपास बहुत सुंदर लगेगी। आप आसानी से रंग बिरंगे रंगोली रंगों से यह डिजाइन बना सकते हैं।

ये भी डिजाइन लगेगी खूबसूरत
कलरफुल पैटर्न के साथ यह डिजाइन भी तुलसी विवाह पर आंगन की खूबसूरती निखार देंगी। यह डिजाइन बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी।

एक डिजाइन ये भी है
इस खूबसूरत डिजाइन को भी आप घर आंगन में सजा सकती है। ये खूबसूरत होने के साथ ईजी भी है। इसे और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कई और रंगों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
