Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Kitchen Hacks: गलती से सब्जी में डल गया है ज्यादा नमक, मिनटों में ठीक करें स्वाद
How to Reduce Excess Salt in Curries and Cooked Sabji : सब्जी में गलती से नमक तेज पड़ जाए तो न सिर्फ खाने का जायका बिगड़ सकता है बल्कि इसे खाने से मूड भी खराब होता है। कई लोग अक्सर नमक को कम करने के लिए सब्जी की ग्रेवी में पानी डालकर पतला कर देते हैं तो बता दें कि आपकी यह गलती स्वाद का मजा किरकिरा कर सकता है।
ऐसे में, आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे खाने में ज्यादा नमक को बैलेंस किया जा सकता है। ये यूजफूल किचन टिप्स आपके आगे खूब काम आ सकते हैं।

आटे की गोली
दाल या फिर ग्रेवी वाली सब्जी में गलती से नमक तेज हो जाएं, तो इसे बैलेंस करने के लिए आप आटे की गोली का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है आटे की एक मीडियम साइज की गोली बनाएं और सब्जी में डाल दें। ऐसा करने से एक्स्ट्रा नमक को यह गोलियां काफी हद तक सोख लेती है, बस सर्व करने से पहले इस गोली को निकालकर साइड कर दें।
बेसन यूज करें
सब्जी में अगर नमक ज्यादा पड़ जाए तो इसे बैलेंस करने के लिए तुंरत तवे पर बेसन को ड्राई रोस्ट कर ग्रेवी में डालकर कुछ देर उबाल लें।
ब्रेड का इस्तेमाल
ग्रेवी में नमक तेज होने पर आप ब्रेड की स्लाइस डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। वैसे ये नमक करने का सबसे पॉपुनर हैक्स में से एक है। 2-3 मिनट बाद इसे निकालकर अलग कर दें। अब आप देखेंगे कि ग्रेवी से नमक की मात्रा पहले से काफी हद तक कम हो गई है।
नींबू का रस
सब्जी में नींबू का रस डालने से भी सब्जी में से नमक कम हो जाता है। बता दें, कि किसी डिश में खट्टी चीज मिलाने से नमक का स्वाद कम हो जाता है और साथ ही खाने में भी स्वाद का इजाफा हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
