Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सफेद कपड़ों पर पड़ गए है पीले दाग, तो लांड्री में बेकिंग सोडा का यूं करें इस्तेमाल
अगर आप ऐसा सोचते है कि बेकिंग सोडा का प्रयोग सिर्फ बेकिंग करने तक ही सीमित है तो आप गलत सोचते है। क्यूंकि, ये एक ऐसा सस्ता घरेलू आइटम है जिसके एक नहीं कई सारे उपयोग है।
जी हां, पानी के पीएच लेवल को बढ़ाने से लेकर साफ- सफाई तक बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जा सकता है। इसके अलावा कपड़ों की धुलाई में भी बेकिंग सोडा मददगार है। आइए जानते है कैसे ?

कपड़ों के दाग-धब्बे हटाए
अगर आपके कपड़ों पर दाग-धब्बें लगे है तो उन्हें हटाने के लिए धुलाई से पहले बेकिंग सोडा का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए, बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को हल्के हाथ से दाग पर रगड़ें और इसे धोने से पहले 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर कपड़े को वॉशर में ड़ालने से पहले पेस्ट को साफ पानी से हटा दें। हालांकि, तेल और ग्रीस के दागों को हटाने के लिए, पेस्ट की बजाय सूखा बेकिंग सोडा सीधे दाग पर डालें। और कपड़े से ग्रीस को धीरे-धीरे बाहर निकालने के लिए इसे 8 से 12 घंटों तक ऐसे ही छोड़ दें।
क्लोरीन ब्लीच का बेहतर विकल्प
यदि आप क्लोरीन ब्लीच का उपयोग पूरी तरह से छोड़ना चाहते हैं, तो धुलाई के दौरान सफेद कपड़ों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा विकल्प है। अगर आप सफेद और हल्के रंग के कपड़ों, चादर और तौलिये जैसे घरेलू सामान की सफेदी लौटाना चाहते है तो इन कपड़ों की धुलाई के दौरान आधा कप बेकिंग सोडा का उपयोग करें। धुलाई के बाद आपको बेकिंग सोडा का प्रभाव साफ नजर आ जाएगा।
क्रेयॉन या स्याही के दाग हटाए
जिनके घर में बच्चे होते है उनके साथ अक्सर ऐसा होता है कि कपड़ों के साथ क्रेयॉन, पेन या मार्कर धुलाई में चला जाता है, जो ना केवल कपड़ों पर बल्कि वॉशर के ड्रम पर भी दाग छोड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो धुलाई से पहले दाग वाले सामान या कपड़ें को बेकिंग सोडा से धो लें। ये ना सिर्फ कपड़ों से दाग हटाने में मदद करेगा, बल्कि ये ड्रम को भी साफ करेगा। और अगली धुलाई के दौरान आपके किसी भी कपड़ें पर दाग नहीं लगेगा।
कपड़ों की बदबू हटाए
बेकिंग सोडा की क्षारीयता का उपयोग एसिडिक कम्पाउड के कारण होने वाले दाग और बदबू को हटाने के लिए भी किया जा सकता है। चूंकि, यूरिन और उल्टी सहित अधिकांश दुर्गंध अम्लीय होती हैं। ऐसे में बेकिंग सोडा से चीजें धोने से एसिड की बदबू को बेअसर करने में मदद मिल सकती है। और, अगर ड्रेन क्लीनर या बैटरी एसिड जैसा अम्लीय पदार्थ किसी कपड़े पर दाग लगा देता है, तो बेकिंग सोडा का उपयोग करके उस दाग को तुरंत हटाया जा सकता है, वो भी बिना किसी नुकसान के।
पानी को मीठा करें
अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां खारा पानी है, तो बेकिंग सोडा की क्षारीयता कपड़े धोने के लिए उपयोग किए जाने वाले पानी को मीठा करने में मदद कर सकती है। दरअसल, खारे पानी की वजह से कपड़ें गंदे नजर आ सकते है, लेकिन धोने में 1/2 कप बेकिंग सोडा का उपयोग करने से आपके कपड़े धोने के पानी पर हाई मिनरल कंटेट का प्रभाव कम हो जाएगा, जिससे यह साफ और चमकदार दिखने लगेगा।
प्रेस को साफ करें
बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से प्रेस के निचले भाग में लगे दाग को भी चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। जिसके लिए आपको अधिक मेहनत करने भी की ज़रूरत नहीं है। बस, सबसे पहले एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। फिर इसमें थोड़ा नींबू रस को डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद मिश्रण को प्रेस पर लगाकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कपड़े से उसे पोंछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
