Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
क्या है वायरल क्लीनिंग हैक, जिसमें खारे पानी के दाग हटाने का किया जा रहा है दावा
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर का कोना-कोना साफ सुथरा और चमकदार बनें। इसके लिए वो कड़ी-मशक्कत भी करता है। हालांकि, ये इतना आसान काम भी नहीं है जितना आप सोचते है, वो भी खासकर तब जब आप ऐसी जगह रहते है जहां कठोर पानी या यूं कहें हार्ड वॉटर आता है। क्यूंकि इस पानी की वजह से ऐसे जिद्दी दाग पड़ जाते है जो रोजर्मरा की सफाई से नहीं जाते।
यूं तो सोशल मीडिया पर खारे पानी के दाग हटाने वाले कई वीडियोज वायरल हो चुके है। लेकिन हाल ही में एक वीडियो काफी ट्रेडिंग में है, जिसमें बताई ट्रिक्स को फॉलो कर आप कम समय और कम मेहनत में खारे पानी के दाग आसानी से दूर कर सकते हैं।
तो क्या ये वायरल क्लीनिंग हैक वाकई में प्रभावी है या नहीं, आइए जानते है।

वायरल हार्ड वॉटर स्टेन हैक क्या है?
एक प्रोफेशनल हाउसक्लीनर ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये हैक दिखाया और लगभग एक सप्ताह बाद, किसी दूसरे व्यक्ति ने भी इस हैक को सपोर्ट किया। इस वीडियो को अब तक करीब 4.6 मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जिस पर कंमेंटर्स के मिक्स कमेंटस आ रहे है। इस वीडियो में हाउसक्लीनर ने कुछ चीजों को मिलाकर एक ऐसा मिश्रण बनाया, जिसकी मदद से बाथरूम में खारे पानी के दाग हटाए जा सकते है।
वायरल हार्ड वॉटर स्टेन हैक
सामग्री
• व्हाहट विनेगर
• बर्तन धोने का साबुन
• 70% आइसोप्रोपिल अल्कोहल (रबिंग अल्कोहल)
• नल का पानी
इन सभी चीजों को एक बोतल में ड़ालकर अच्छे से हिला लें और फिर इस मिश्रण को पूरे शॉवर पर छिड़कें और तुरंत उन्हें कपड़े से साफ कर दें।
क्या आपको हार्ड वॉटर स्टेन हैक आज़माना चाहिए?
इस वायरल हैक को आज़माने से पहले, कुछ बातों पर विचार करना जरूरी है। क्यूंकि, इस DIY क्लीनर को बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले अनुपात अस्पष्ट हैं। इस हैक को लेकर जितने भी वीडियो सामने आए है उसमें इससे जुड़ा नुस्खा सूचीबद्ध नहीं किया गया है और कमेंटर्स के सवालों के जवाब अस्पष्ट हैं। इस हैक में विनेगर का एक भाग, अल्कोहल का एक भाग, तीन भाग पानी और डिश सोप की कुछ बूंदों का उपयोग किया गया है।
हालांकि, इन सामग्रियों को एक-दूसरे के साथ मिलाकर उपयोग करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन फिर भी, आपको कभी भी उचित अनुपात के बिना क्लीनर या कैमिकल को नहीं मिलाना चाहिए। इसकी बजाय आप खारे पानी के दाग हटाने वाले अन्य आसान तरीके आजम़ा सकते है। जैसे कि:
नमक: बाथरूम की टाइलों से खारे पानी के दाग साफ करने के लिए नमक एक उपयोगी किचन इंग्रीडेंट बन सकता है। ये एक बेहतरीन कीटाणुनाशक भी है, जो आपके बाथरूम में मौजूद कीटाणुओं को भी मारता है। दाग हटाने के लिए नमक का उपयोग करते समय, सुनिश्चित करें कि बाथरूम का फर्श गीला हो। बाथरूम के फर्श पर नमक छिड़कें और इसे आधे घंटे या उससे अधिक समय के लिए छोड़ दें। फिर, ब्रश या स्पंज का उपयोग करके नमक को साफ़ करें। ध्यान रहें, नमक बाथरूम की टाइलों पर जितनी देर तक रहेगा, दाग हटाने में उतना ही प्रभावी होगा।
नींबू का रस: अगर आप बाथरूम में या किचन के नल पर लगे खारे पानी के जिद्दी दाग हटाना चाहते है तो इसमें आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नल पर नींबू के रस को बोतल में भरकर इसका स्प्रे करके 15-20 मिनट के लिए ऐेसे ही छोड़ दें। उसके बाद अपने किसी पुराने ब्रश की सहायता से इसे रगड़ के साफ करें। फिर साफ और सूखे कपड़े से नल को अच्छी तरह से पोंछे। देखिएगा, आपका नल नए जैसा चमक उठेगा।
बेकिंग सोडा: सिंक, बर्तनों या किसी अन्य सामान पर हार्ड वॉटर के निशान पड़ गए है तो आप बेकिंग सोडा के साथ व्हाइट विनेगर मिलाकर उन्हें साफ कर सकते है। दरअसल, व्हाइट विनेगर बहुत एसिडिक होता है, जो कि खारे पानी के कैल्शियम को खत्म करने के काम आ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
