Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Wall paint VS Wall paper: दोनों में से कौन-सा ऑप्शन है बेहतर
Wall Paint or Wall Paper: जब बात अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने की आती है, तो वॉल पेंट और वॉलपेपर के बीच किसी एक का चयन करना एक महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है। क्यूंकि दोनों के अपने-अपने फायदे है। आइए जानते है कि दोनों में सही चीज का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
उद्देश्य और जगह को ध्यान में रखें
वॉल पेंट और वॉलपेपर के बीच निर्णय लेने में पहला स्टेप इस बात पर निर्भर करता है कि जिस जगह आप उसे लगा रहे है उसका उद्देश्य क्या है और उसकी विशिष्ट विशेषताएं क्या है। देखा जाए तो वॉलपेपर, अपने खूबसूरत पैटर्न और बनावट के साथ, छोटे रूम की दीवारों को आकर्षक बनाने में मदद करता हैं। दूसरी ओर, वॉल पेंट एक साफ, क्लासिक और वर्सेटाइल लुक प्रदान देता है। ये ऐसी बड़ी जगहों के लिए परफेक्ट है जहां आप नेचुरल बैक्ड्रॉप चाहते हैं।

पर्सनल स्टाइल और ट्रेंडस
वैसे वॉल पेंट या वॉलपेपर में से किसी एक को चुनने का निर्णय आपकी पर्सनल स्टाइल पर भी निर्भर करता है। अगर आप क्लासिक और सदाबहार लुक पसंद करते हैं, तो न्यूट्रल पेंट कलर बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। पेंट आपकी फर्नीशिंग और डेकोर को चमकाने के लिए एक सुरक्षित और क्लासिक कैनवास प्रदान करता है। इसके विपरीत, अगर आप पैटर्न और डिज़ाइन के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं, तो वॉलपेपर की ढेरों रेंज मार्केट में मौजूद है। लेकिन इसके लिए आपको लेटेस्ट डिजाइन ट्रेंड को लेकर अपडेट रहना होगा। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके द्वारा चुना गया वॉलपेपर आपके जगह की निज़ी पसंद और सजावट की ज़रूरतों से मेल खाता हो।
बजट का भी रखें ध्यान
अपने बजट को ध्यान में रखने से ये निर्णय लेना आसान हो जाता है कि वॉल पेंट और वॉलपेपर में से किसे चुनें। आम तौर पर, वॉलपेपर की तुलना में दीवारों को पेंट करना अधिक कॉस्ट इफेक्टिव होता है। हालांकि, कॉस्ट यानि लागत पेंट की क्वालिटी या वॉलपेपर पैटर्न की जटिलता जैसे फैक्टर के आधार पर अलग हो सकती है। इसके अलावा लंबी अवधि के खर्चों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। वैसे देखा जाए तो वॉलपेपर की कॉस्ट अधिक हो सकती है, लेकिन वे अधिक टिकाऊ हो सकते हैं, उनका जीवनकाल लंबा हो सकता है और संभावित रूप से समय के साथ बेहतर मूल्य प्रदान कर सकते हैं।
रखरखाव हो आसान
वॉल पेंट और वॉलपेपर में से किसे को चुनने में एक अन्य महत्वपूर्ण फैक्टर रखरखाव में आसानी भी है। वॉल पेंटिंग आमतौर पर एक सरल और फास्ट प्रोसेस है, जो इसे DIY और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है। जबकि वॉलपेपर, विशेष रूप से डिजाइनर पैटर्न वाले, को सावधानीपूर्वक लगाने की आवश्यकता होती है और इसमें प्रोफेशनल्स की सर्विस कॉस्ट शामिल हो सकती है। इसके अलावा, पेंट की गई दीवारों को साफ करना और रखरखाव करना आम तौर पर आसान होता है। इसलिए, इस संबंध में निर्णय लेने से पहले अपनी लाइफस्टाइल और मेंटीनेंस के उस लेवल पर विचार करें जिसमें आप सहज हैं।
मजबूती भी है जरूरी
हाई ट्रैफिक एरिया में रहने वाले कमरे या लाउंज रूम के लिए, मजबूती भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पेंट की गई दीवारें टूट-फूट सकती हैं, लेकिन इस्तेमाल किए गए पेंट का प्रकार और फिनिश इसकी लंबी उम्र को प्रभावित करेगा। जबकि वॉलपेपर के डैमेज होने की संभावना अधिक हो सकती हैं, विशेषकर नमी वाले क्षेत्रों में। हालांकि, हाई टेक्नोलॉजी से तैयार किए गए क्वालिटी वाले वॉलपेपर, जैसे कि विनाइल या वॉशेबल ऑप्शन, इसे अधिक टिकाऊ और दाग-धब्बों के प्रति प्रतिरोधी बनाते हैं।
सैम्पल टेस्ट जरूर करें
वॉल पेंट और वॉलपेपर में से किसी एक का चयन करने का अंतिम निर्णय लेने से पहले, अपने चुने हुए पेंट या वॉलपेपर के सैम्पल लेकर वास्तविक जगह पर उनका पैच टेस्ट करें। क्यूंकि, आपके घर में लाइटिंग ऑप्शन कलर और पैटर्न के दिखने पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे में सैम्पल लगाकर ये जांचें कि जिस चीज का आप चयन कर रहे है वो आपके मौजूदा फर्नीचर और सजावट से मेल खाते हैं या नहीं। यह आपको अंतिम और बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
