Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
पिंपल से लेकर गार्डनिंंग में कई तरह से काम में आता है केले का छिलका, जानें कहां और कैसे काम में ले
केला एक स्वादिष्ट और स्वस्थ भोजन है जिसमें फाइबर, पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। लेकिन केला खाते समय ज्यादातर लोग इसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है ये छिलके कई तरह से उपयोगी है जैसे कि :

स्किन केयर में केले के छिलके का उपयोग
• केले के छिलके को चेहरे पर मलने से त्वचा में निखार आता है और झुर्रियां कम होती हैं
• केले के छिलके को बंद आँखों पर रखने से सूजन कम हो सकती है
• स्किन को हाइड्रेट करने के लिए केले के छिलके को मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है
• छिलके को मुंहासों के निशानों पर रगड़ने से उन्हें मिटाने में मदद मिलती है
• केले के छिलके को सोरायसिस वाली जगह पर लगाने से खुजली से राहत मिलती है
• पके केले के छिलके को मस्से पर रगडकर रातभर लगा रहने दें, इससे मस्सा हट सकता है

बालों को हेल्दी बनाने के लिए केले के छिलके का उपयोग
• हेल्थ और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के रूप में नेचुरल प्रोडक्टस केले का छिलके हेयर मास्क में काम आ सकता हैं। इससे आपके बाल नरम और चमकदार बन सकते है
• दरअसल, केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट होता है। और ये एंटीऑक्सिडेंट बालों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए फ्री रेडिकल को बेअसर करते हैं।

दांतों को सफेद करने के लिए केले के छिलके का उपयोग
• एक रिसर्च में, केले के छिलके में ए. एक्टिनोमाइसेटेमकोमिटन्स और पी. जिंजिवलिस के खिलाफ एंटीबैक्टीरियल गुण पाया गया है। ये बैक्टीरिया पीरियोडोंटल जैसी परेशानी यानि मसूड़े की सूजन और पीरियोडोंटाइटिस से निपटने में मददगार हैं।
• प्राकृतिक उपचार के विशेषज्ञों का दावा है कि केले के छिलके को अपने दांतों पर रगड़ना आपके दांतों और मसूड़ों के लिए काफी रहता अच्छा है।
• यदि आप इसे एक सप्ताह तक हर दिन यूज करते हैं, तो इससे आपके दांत सफेद, चमकदार बन सकते है।

प्राथमिक उपचार के लिए केले के छिलके का उपयोग
• केले के छिलके के उपयोग से सनबर्न, पॉइजन आइवी रैश या कीड़े के काटने से होने वाली खुजली से राहत मिल सकती है
• फ्रोजन केले के छिलके को अपने माथे पर और छिलके पर अपनी गर्दन के पीछे रखकर सिरदर्द के दर्द को कम किया जा सकता है।
• केले के छिलके को स्प्रिलंटर/फांस पर 15 मिनट के लिए स्किन से चिपकाकर रखें ताकि वह सतह पर आ जाए।

क्लीनिंग के लिए केले के छिलके का उपयोग
केले के छिलकों को सीधे अपने कूड़ेदान या खाद में डालने के बजाय इसका यूज आप अपने घर और कुछ जरूरी चीजों को चमकाने के लिए भी कर सकते है जैसे कि:
• हाउसप्लांट पत्तियों के लिए
• चमड़े के जूते लिए
• चांदी के बर्तन लिए

गार्डनिंग के लिए केले के छिलके का उपयोग
कई ऑर्गेनिक गार्डनर्स केले के छिलके को फेंकने के बजाय बगीचे में इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। जैसे कि:
• उसे कृमि भोजन के रूप में मिट्टी में मिला सकते है
• पौधों की खाद बनाने के लिए उसे पानी में मिलाकर यूज कर सकते है
• एफिड्स के लिए डिटर्जेंट के रूप में छिलकों को गुलाब की झाड़ियों के नीचे रखें
• तितलियों को आकर्षित करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है
• छिलकों को खाद के रूप में यूज कर सकते है

केले के छिलके खा भी सकते है
• चाय बनाने के लिए केले के छिलकों को पानी में उबाल लें
• चटनी में केले के छिलके को इंग्रीडेंट के रूप में इस्तेमाल करें
• केले के छिलकों को शक्कर वाली पानी में मिलाकर केंडी बना सकते है
• केले के छिलकों को फ्रूट स्मूदी में मिला सकते है



Click it and Unblock the Notifications
