Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
How to Identify Snake Eggs: कहीं आपके बगीचे में सांप ने तो नहीं दे दिए अंडे, फूटने से पहले जल्द करें ये काम
How to Identify Snake Eggs : बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतु अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं, और इन्हीं में से एक सबसे खतरनाक जीव है, सांप। अक्सर देखा गया है कि यह मौसम सांपों के प्रजनन काल का होता है, जब वे अंडे देते हैं और सुरक्षित जगहों की तलाश में होते हैं। दुर्भाग्य से कई बार ऐसी सुरक्षित जगह उन्हें हमारे बगीचे, गमलों या घर के कोनों में मिल जाती है।
यदि आपने अनजाने में इन अंडों को नजरअंदाज कर दिया, तो थोड़े ही समय में आपका घर खतरनाक मेहमानों से भर सकता है, इसलिए समय रहते ही इन्हें पहचानें और खतरे से बचें।

सांप के अंडे कैसे दिखते हैं?
सांपों के अंडे आमतौर पर सफेद या हल्के क्रीम रंग के होते हैं और इनका आकार थोड़ा लंबा, अंडाकार होता है। ये मुर्गी के अंडों से आकार में छोटे होते हैं, लेकिन बाहरी सतह थोड़ी नरम और चमड़े जैसी होती है। ये अंडे अक्सर किसी नमी वाली, छुपी हुई जगह पर पाए जाते हैं जैसे कि मिट्टी के नीचे, सूखे पत्तों के ढेर में, लकड़ी के नीचे, पुराने टायर, फूलों के गमले, या कंपोस्ट के ढेर में।
क्यों जरूरी है समय पर पहचान?
यदि आपने समय रहते सांप के अंडों को नहीं पहचाना और वे फूट गए, तो एक बार में 10 से 100 तक छोटे सांप निकल सकते हैं, जो धीरे-धीरे आपके घर या आस-पास के इलाके में फैल सकते हैं। छोटे सांप भी काफी जहरीले हो सकते हैं और बच्चों या पालतू जानवरों के लिए खासतौर पर खतरनाक हो सकते हैं।
कैसे पहचानें बगीचे में सांप के अंडे?
साफ-सुथरे निरीक्षण करें: अपने बगीचे या गमलों की मिट्टी को हल्के से हटाकर देखें कि कहीं कोई अंडे तो नहीं हैं।
सूखे पत्तों का ढेर हटाएं: ये सांपों के अंडे देने की पसंदीदा जगह होती है।
कंपोस्ट पिट को नियमित चेक करें: जैविक कचरा नमी और गर्मी उत्पन्न करता है, जो अंडों के लिए आदर्श होता है।
क्या करें अगर सांप के अंडे मिलें?
- उन्हें हाथ से न छुएं।
- तुरंत किसी विशेषज्ञ या सांप पकड़ने वाले को बुलाएं।
- अगर मुमकिन हो, फोटो खींचकर वन विभाग या लोकल NGO को दिखाएं।
बचाव के उपाय
- बगीचे को साफ और सूखा रखें।
- जमीन पर पड़े पुराने गमले, लकड़ी, टायर आदि को समय-समय पर हटाएं या बदलें।
- बगीचे में नम और गीली मिट्टी का ढेर न लगाएं।
- सांप भगाने वाले प्राकृतिक उपाय जैसे नेफ्थलीन बॉल्स, नीम की पत्तियां या लहसुन-तेजपत्ता का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications