Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
आप भी बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को एक समझते हैं! इन 6 तरीकों से करें पहचानें
difference between baking soda and baking powder : भटूरे बनाना हो या फिर इडली को फ्ल्पी बनाना हो, हर घर में कुकिंग हैक्स के लिए बेकिंग सोडा जरुर होता है। लेकिन जब बात केक, पकोड़े या कुकीज आदि बनाने की आती है तो इनमें बेकिंग सोडा की जगह बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि सुनने में दोनों के नाम एक जैसे हैं और दोनों का काम भी लगभग एक जैसा ही है। खाने की चीजों को फुलाने के लिए इन दोनों को इंग्रेडिएंट को इस्तेमाल में लेते हैं। अगर आप भी इन दोनों के इस्तेमाल को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम बता रहे हैं कि आप इन दोनों के बीच के अंतर को किस तरह पहचान सकते हैं, इनका इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं।

किस काम आते हैं दोनों?
बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों ही खमीर उठाने के काम आते हैं और यही कारण है कि दोनों के इस्तेमाल को लेकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन्हें जब भी किसी सामान में डाला जाता है तो वो फर्मेंट होता है और हमें वो जालीदार, फल्फी टेक्सचर मिलता है।
बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में क्या है अंतर?
- हेल्थलाइन के मुताबिक, बेकिंग सोडा एक ही चीज से बनता है और वो है सोडियम बाई कार्बोनेट, जबकि बेकिंग पाउडर 3 चीजों से बनता है- सोडियम बाई कार्बोनेट, क्रीम ऑफ टार्ट और कॉर्न स्टार्च।
- बेकिंग सोडा का इस्तेमाल अगर आप दही, नींबू या विनेगर के साथ करें तो इसका रिजल्ट अच्छा आता है, लेकिन बेकिंग पाउडर के साथ ऐसा कुछ नहीं होता। आप इसे बिना दही, नींबू या विनेगर के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बेकिंग सोडा अगर खाने में अधिक पड़ जाए तो यह खाने को कड़वा बना सकता है या यह रंग भी बदल सकता है, जबकि बेकिंग पाउडर में ऐसा कुछ नहीं होता। यह थोड़ा अधिक भी पड़ जाए तो कुछ खास अंतर नहीं पड़ता।
-बेकिंग सोडा को अगर आप केक बनाने में इस्तेमाल करें तो ये सॉफ्ट या स्पंजी तो लगेगा लेकिन एक दो दिन के बाद उसका स्वाद उतना अच्छा नहीं रहेगा जितना पहले दिन था। जबकि बेकिंग पाउडर में बना हुआ केक या कुछ और, जल्दी खराब नहीं होता और लंबे समय तक टेस्ट को मैंटेन रखता है। यह भी बता दें कि बेकिंग सोडा टेम्पररी फुलाता है जबकि बेकिंग पाउडर परमानेंट फुलाता है।
-अगर आप केक, ढोकला या कुछ बनाते वक्त उसमें बेकिंग सोडा डाल रहे हैं और इसे जरूरत से अधिक देर तक पका दिया तो ये उतना काम नहीं करेगा, जितना करना चाहिए था। जबकि बेकिंग पाउडर के साथ ऐसा कुछ नहीं होता।

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर की ये है पहचान
-बेकिंग पाउडर टेलकम पाउडर की तरह फाइन होता है, जबकि बेकिंग सोडा नमक की तरह दरदरा होता है। से अपनी उंगलियों के बीच रखने पर ये चिपकता नहीं है।
-बेकिंग सोडा से बनी चीज जैसे केक, कप केक आदि थोड़ी देर बाद ऑयली सा लगने लगता है, जबकि बेकिंग पाउडर में ऐसा कुछ नहीं होता।
- अगर आप बेकिंग पाउडर में थोड़ा सा गुनगुना पानी डालेंगे तो वो बब्ल्स बनाने लगेगा, लेकिन बेकिंग सोडा के साथ ऐसा नहीं है वो सिर्फ पानी मिलने पर रिएक्ट नहीं करता है। उसे एक खट्टा मीडियम चाहिए होता है।



Click it and Unblock the Notifications
