Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
White Shoes Cleaning Tips: घर में सफेद जूतों को चमकाने के लिए अपने ये टिप्स और ट्रिक्स
कोई भी सफेद चीज खरीदने से पहले हम सभी बहुत ज्यादा हिचकिचाता है। लेकिन सफेद रंगों को पहनने के बाद आपका लुक ही अलग आता है। खासकर सफेद जूतों में। लेकिन सफेद कपड़ों से ज्यादा सफेद जूतों के गंदे होने का डर ज्यादा रहता है।
लेकिन इसके बाद भी आप सफेद जूते लेने की हिम्मत करते हैं और उन्हें बहुत संभाल कर भी रखते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स लेक आए हैं, जिन्हें फॉलो कर आप घर में अपने सफेद जूतों की चमक बरकरार रख पाएंगे और आसानी से उसे क्लिन कर पाएंगे।

सफेद जूते साफ करने के टिप्स और ट्रिक्स
1. साबुन और पानी से करें साफ
साबुन और पानी से सफेद जूतों को साफ करने का तरीका बहुत पुराना है। आइए जानते हैं साबुन और पानी से सफेद जूतों को कैसे साफ किया जा सकता है।
1. एक मग गर्म पानी में दो चम्मच डिश सोप या पाउडर मिलाना है।
2. अब इस मिश्रण में एक पुराना टूथब्रश डुबोएं।
3. अब जूतों पर लगे दाग को धीरे से ब्रश की मदद से क्लिन करना शुरू करें।
4. इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि जूते पर लगे दाग पूरी तरह से निकल न जाए और जूते का रंग एक जैसा न दिखने लगा।
5. आप इस ट्रिक का यूज हर तरह के सफेद जूतों को साफ करने के लिए कर सकते हैं।
2. बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट
सफेद जूतों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा एक बेस्ट तरीका है। बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट कपड़ों, पर्दों और जूतों से भी दाग हटा देता है।
1. सबसे पहले आपको बेकिंग सोडा और कपड़े धोने के डिटर्जेंट को एक साथ मिलाना है।
2. इसके बाद पाउडर को चम्मच के पिछले हिस्से से जूतों पर थपथपाना है।
3. इसके बाद जूतों को एक या दो घंटे के लिए इस पेस्ट को लगाकर छोड़ देना।
4. अब जूते पर लगे पाउडर को ब्रश से हटा दें और जूतों को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
5. अंत में जूतों को वॉशिंग मशीन में डालकर साफ कर लें।
3. ब्लीच का इस्तेमाल
जूते से जिद्दी दाग को साफ करने के लिए ब्लीच परफेक्ट ऑप्शन है। सफेद जूते और कपड़े दोनों को साफ करने में इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिली है। लेकिन कपड़ों और जूतों पर ब्लीच का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। क्योंकि ये आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
1. सफेद जूतों को साफ करने के लिए ब्लीच को गर्म पानी के साथ मिलाएं।
2. जूते पर लगे दाग को साफ करने के लिए स्पंज या टूथब्रश का यूज करें।
3. अब, एक छोटे माइक्रोफ़ाइबर तौलिये को गर्म पानी में भिगोकर जूते को तौलिए से साफ करें।
4. अंत में, जूतों को अच्छी तरह हवादार कमरे में पांच से छह घंटे के लिए सूखने दें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
