Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Winter Fog : सर्दियों में कार के शीशे पर नहीं टिकेगी धुंध, बस जल्दी से करें ये उपाय
How to Remove Fog from Windshield in Winter : सर्दियों में रजाई का सुकून भले ही लुभावना हो, लेकिन कई लोग काम के सिलसिले में बाहर निकलने पर मजबूर होते हैं। इस मौसम में गाड़ियों की विंडशील्ड पर जमने वाली धुंध या भाप ड्राइविंग को चुनौतीपूर्ण बना देती है। धुंध के कारण विजिबिलिटी घटती है, जिससे सफर असुरक्षित हो सकता है। अगर आप भी विंडशील्ड पर बार-बार जमने वाली भाप से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं।
यहां हम कुछ आसान और असरदार टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या को हल कर सकते हैं। ये उपाय आपकी ड्राइव को सुरक्षित और आरामदायक बनाएंगे, चाहे ठंड कितनी भी ज्यादा क्यों न हो।

क्यों कार में जमती है फॉग?
सर्दियों में कार के अंदर का तापमान बाहर की तुलना में अधिक होता है, जिससे ठंडी हवा विंडशील्ड से टकराकर फॉग या भाप बना देती है। इससे बाहर का दृश्य धुंधला हो जाता है, जो ड्राइविंग के दौरान बड़ी समस्या बन सकता है। यह स्थिति अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। ऐसे में सही उपाय अपनाकर विंडशील्ड पर फॉग बनने से रोका जा सकता है, जिससे सफर सुरक्षित हो सके।
हीटर ऑन करें
विंडशील्ड पर फॉग हटाने के लिए कार का हीटर ऑन करना सबसे असरदार तरीका है। हीटर से विंडशील्ड पर जमी भाप या फॉग जल्दी साफ हो जाती है, जिससे विजिबिलिटी बेहतर होती है। सफर के दौरान आप हीटर को अंत तक चालू रख सकते हैं, ताकि ड्राइविंग के दौरान कोई परेशानी न हो और यात्रा सुरक्षित बनी रहे।
शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें
शेविंग क्रीम भी काफी हद तक फॉग को जमने से रोकने में मदद करती है। विंडशील्ड पर थोडी सी मात्रा में लेकर इससे विंडशील्ड पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाकर रख दें। ये फॉग को जमने नहीं देगी।
कार में सिलिका बॉल्स रखें
विंडशील्ड पर फॉग जमने का प्रमुख कारण कार के भीतर की नमी होती है। ऐसे में आप अपनी कार के डैशबोर्ड पर सिलिका बॉल्स रख सकते हैं, जो नमी को अवशोषित करता है।
अंदर से भी विंडस्क्रीन साफ करें
सर्दियों में विंडस्क्रीन पर जमी फॉग को केवल बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से भी साफ करना जरूरी है। अक्सर ज्यादा फॉग के कारण कार के अंदर भी भाप जम जाती है, जिससे विजिबिलिटी और कम हो जाती है। ऐसे में ग्लास क्लीनर या वाइपर का इस्तेमाल कर विंडस्क्रीन को दोनों तरफ से साफ करें, ताकि सफर के दौरान स्पष्टता बनी रहे और ड्राइविंग सुरक्षित हो।
एंटी फॉग प्रोडक्ट का इस्तेमाल
कार की विंडशील्ड से फॉग हटाने के लिए एंटी फॉग प्रोडक्ट एक बेहतरीन विकल्प है। यह फॉग बनने की समस्या को प्रभावी तरीके से दूर करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक साफ कपड़े की मदद से प्रोडक्ट को विंडशील्ड पर लगाएं। इससे फॉग हटाने में आसानी होगी और ड्राइविंग के दौरान स्पष्टता बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
