Latest Updates
-
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम
World Environment Day 2026: क्या आपके लिविंग रूम में है ये 5 पौधे? जो रात में भी देते हैं छप्परफाड़ ऑक्सीजन
World Environment Day 2026: बढ़ते प्रदूषण और हवा में घुलते जहर के बीच आज सांस लेना भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है। अक्सर हम सोचते हैं कि प्रदूषण सिर्फ घर के बाहर है, लेकिन सच यह है कि हमारे घर के अंदर की हवा भी पेंट, केमिकल, और धूल-मिट्टी के कारण टॉक्सिक हो जाती है। ऐसे में 'विश्व पर्यावरण दिवस' (World Environment Day 2026) जो हर साल 5 जून को मनाया जाता है के इस खास मौके पर केवल बाहर पेड़ लगाने का संकल्प न लें, बल्कि अपने घर के अंदर की आबोहवा को भी सुधारें। आज हम आपको ऐसे 5 इनडोर प्लांट के बारे में बताने जा रहे हैं जो कम मेहनत में ज्यादा पनपते हैं और जहरीली हवा को शुद्ध बनाने का काम बखूबी करते हैं। चलिए फिर आप भी जान लें उन 5 जादुई नेचुरल एयर प्यूरीफायर पौधों के बारे में और इस विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर घर ले आइए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर लिविंग रूम के लिए ले आइए ये 5 बेस्ट पौधे
1. स्नेक प्लांट (Snake Plant)
ज्यादातर पौधे रात के समय कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, लेकिन स्नेक प्लांट एक ऐसा अनोखा पौधा है जो रात में भी ऑक्सीजन देता है। यह हवा में मौजूद फॉर्मेल्डिहाइड, बेंजीन और जाइलीन जैसे हानिकारक टॉक्सिन्स को सोख लेता है। इसे बहुत कम धूप और पानी की जरूरत होती है, इसलिए यह आपके लिविंग रूम या बेडरूम के लिए परफेक्ट है।

2. एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा सिर्फ त्वचा और बालों के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि यह एक बेहतरीन एयर प्यूरीफायर भी है। यह हवा में मौजूद केमिकल डिटर्जेंट और पेंट्स से निकलने वाले टॉक्सिन्स को साफ करता है। जब हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो इस पौधे की पत्तियों पर भूरे धब्बे पड़ जाते हैं, जो आपको घर की खराब हवा का संकेत देते हैं।

3. मनी प्लांट (Money Plant)
भारतीय घरों में मनी प्लांट सबसे लोकप्रिय इनडोर प्लांट है। वास्तु के लिहाज से इसे घर में रखना जितना शुभ माना जाता है, सेहत के लिए भी इसके उतने ही फायदे हैं। यह पौधा घर के अंदर सिंथेटिक चीजों से निकलने वाले दूषित तत्वों को तेजी से फिल्टर करता है और घर में फ्रेश एयर का सर्कुलेशन बढ़ाता है।

4. स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)
यदि आप गार्डनिंग में नए हैं, तो स्पाइडर प्लांट आपके लिए सबसे बेस्ट है क्योंकि इसका रखरखाव बेहद आसान है। यह पौधा हवा से कार्बन मोनोऑक्साइड और जाइलीन जैसी जहरीली गैसों को 90% तक कम करने की क्षमता रखता है। यह बच्चों और पालतू जानवरों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।

5. पीस लिली (Peace Lily)
अपने खूबसूरत सफेद फूलों के साथ पीस लिली आपके लिविंग रूम का लुक तो बदलती ही है, साथ ही हवा को भी शुद्ध करती है। यह हवा में मौजूद नमी को संतुलित रखती है और हानिकारक फंगस व हवा के बैक्टीरिया को नष्ट करती है। जिन लोगों को धूल से एलर्जी या अस्थमा की शिकायत है, उनके घर में पीस लिली का होना बेहद जरूरी है।

इनडोर पौधे लगाने के 3 चमत्कारी फायदे
तनाव (Stress) होता है कम: हरे-भरे पौधे घर के माहौल को शांत बनाते हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और मूड फ्रेश रहता है।
अच्छी नींद में मददगार: लिविंग रूम और बेडरूम में शुद्ध ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने से अनिद्रा (Insomnia) की समस्या दूर होती है और गहरी नींद आती है।
सजावट और बजट फ्रेंडली: ये पौधे आपके घर को एक नेचुरल और लग्जरी लुक देते हैं, वह भी बिना बिजली के बिल और महंगे मेंटेनेंस के।



Click it and Unblock the Notifications
