Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
First Sawan Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार व्रत कब रखा जाएगा? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
First Sawan Somwar 2025: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसका प्रत्येक सोमवार विशेष रूप से पूजनीय होता है। इस महीने के सोमवारों को सावन सोमवार कहा जाता है, जिन पर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं। सावन में शिव भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ती है, विशेषकर पहले सोमवार का विशेष महत्व होता है।
वर्ष 2025 में सावन मास कब से शुरू होगा और पहला सोमवार किस दिन पड़ेगा, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही ये भी जानते हैं कि सावन के सोमवार के व्रत की पूजा विधि क्या है?

2025 में कब हो रही सावन की शुरुआत?
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह की शुरुआत शनिवार, 11 जुलाई 2025 से होगी और ये 9 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे। वैसे तो सावन के पूरे महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना की जाती है लेकिन सोमवार का खास महत्व होता है। माना जाता है कि भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए इस महीने में पूजा की जाती है।
कब है सावन का पहला सोमवार
12 जुलाई 2025 से सावन की शुरुआत हो रही है। वहीं सावन का पहला सोमवार 13 जुलाई 2025 को पड़ेगा। शिवजी के भक्तों के लिए सावन के सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भक्तजन व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए भगवान का जप करते हैं।

सावन सोमवार व्रत का महत्व
माना जाता है कि सावन के सोमवार में भगवान भोले बाबा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं तो उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है। साथ ही यह व्रत पति की लंबी उम्र और पारिवारिक सुख-शांति के लिए भी किया जाता है।

सावन सोमवार पूजा विधि
प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, शहद, दही और घी से अभिषेक करें।
बेलपत्र, आक फूल, धतूरा, भस्म, चंदन, और भोग अर्पित करें।
"ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
शिव चालीसा या शिव पुराण का पाठ करें।



Click it and Unblock the Notifications