Latest Updates
-
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स
2026 Vrat Tyohar List: 2026 में होली, रक्षाबंधन और दिवाली कब है? देखें पूरे साल के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
2026 Hindu Festival Calendar: नया साल 2026 बस कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। जैसे ही नया साल शुरू होने वाला होता है, उससे पहले ही लोग उस साल के व्रत और त्योहारों की तिथियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 धार्मिक दृष्टि से काफी खास रहेगा क्योंकि इस साल ज्येष्ठ माह में मलमास (अधिक मास) लग रहा है। जिस वजह से इस साल कुछ व्रत-त्योहारों की तिथियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मलमास 17 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 तक चलेगा। 2026 का पहला प्रमुख त्यौहार मकर संक्रांति होगा, जो कि 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके अलावा, हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 2026 में होली, नवरात्रि, रक्षाबंधन, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में, हम आपको साल 2026 के सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की तारीखों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। तो चलिए, जानते हैं कि साल 2026 में होली, दिवाली, रक्षाबंधन और छठ पूजा आदि त्योहार कब पड़ेगे -

जनवरी के व्रत-त्योहार 2026 (January 2026 Hindu Calendar Festival)
1 जनवरी, गुरुवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
3 जनवरी, शनिवार - पौष पूर्णिमा व्रत
6 जनवरी, मंगलवार - संकष्टी चतुर्थी
13 जनवरी, मंगलवार - लोहड़ी
14 जनवरी, बुधवार - षटतिला एकादशी, पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
16 जनवरी, शुक्रवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
18 जनवरी, रविवार - माघ अमावस्या
23 जनवरी, शुक्रवार - बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
29 जनवरी, गुरुवार - जया एकादशी
30 जनवरी, शुक्रवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
फरवरी के व्रत-त्योहार 2026 (February 2026 Hindu Calendar Festival)
1 फरवरी, रविवार - माघ पूर्णिमा व्रत
5 फरवरी, गुरुवार - संकष्टी चतुर्थी
13 फरवरी, शुक्रवार - विजया एकादशी, कुम्भ संक्रांति
14 फरवरी, शनिवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 फरवरी, रविवार - महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
17 फरवरी, मंगलवार - फाल्गुन अमावस्या
27 फरवरी, शुक्रवार - आमलकी एकादशी
28 फरवरी, शनिवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
मार्च के व्रत-त्योहार 2026 (March 2026 Hindu Calendar Festival)
3 मार्च, मंगलवार - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
4 मार्च, बुधवार - होली
6 मार्च, शुक्रवार - संकष्टी चतुर्थी
15 मार्च, रविवार - पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति
16 मार्च, सोमवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 मार्च, मंगलवार - मासिक शिवरात्रि
19 मार्च, गुरुवार - चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
20 मार्च, शुक्रवार - चेटी चंड
26 मार्च, गुरुवार - राम नवमी
27 मार्च, शुक्रवार - चैत्र नवरात्रि पारणा
29 मार्च, रविवार - कामदा एकादशी
30 मार्च, सोमवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अप्रैल के व्रत-त्योहार 2026 (April 2026 Hindu Calendar Festival)
2 अप्रैल, गुरुवार - हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
5 अप्रैल, रविवार - संकष्टी चतुर्थी
13 अप्रैल, सोमवार - वरुथिनी एकादशी
14 अप्रैल, मंगलवार - मेष संक्रांति
15 अप्रैल, बुधवार - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 अप्रैल, शुक्रवार - वैशाख अमावस्या
19 अप्रैल, रविवार - अक्षय तृतीया
27 अप्रैल, सोमवार - मोहिनी एकादशी
28 अप्रैल, मंगलवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
मई के व्रत-त्योहार 2026 (May 2026 Hindu Calendar Festival)
1 मई, शुक्रवार - वैशाख पूर्णिमा व्रत
5 मई, मंगलवार - संकष्टी चतुर्थी
13 मई, बुधवार - अपरा एकादशी
14 मई, गुरुवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 मई, शुक्रवार - मासिक शिवरात्रि, वृष संक्रांति
16 मई, शनिवार - ज्येष्ठ अमावस्या
27 मई, बुधवार - पद्मिनी एकादशी
28 मई, गुरुवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मई, रविवार - पूर्णिमा व्रत
जून के व्रत-त्योहार 2026 (June 2026 Hindu Calendar Festival)
3 जून, बुधवार - संकष्टी चतुर्थी
11 जून, गुरुवार - परम एकादशी
12 जून, शुक्रवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 जून, शनिवार - मासिक शिवरात्रि
15 जून, सोमवार - अमावस्या, मिथुन संक्रांति
25 जून, गुरुवार - निर्जला एकादशी
27 जून, शनिवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 जून, सोमवार - ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
जुलाई के व्रत-त्योहार 2026 (July 2026 Hindu Calendar Festival)
3 जुलाई, शुक्रवार - संकष्टी चतुर्थी
10 जुलाई, शुक्रवार - योगिनी एकादशी
12 जुलाई, रविवार - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
14 जुलाई, मंगलवार - आषाढ़ अमावस्या
16 जुलाई, गुरुवार - जगन्नाथ रथ यात्रा, कर्क संक्रांति
25 जुलाई, शनिवार - देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
26 जुलाई, रविवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 जुलाई, बुधवार - गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
अगस्त के व्रत-त्योहार 2026 (August 2026 Hindu Calendar Festival)
2 अगस्त, रविवार - संकष्टी चतुर्थी
9 अगस्त, रविवार - कामिका एकादशी
10 अगस्त, सोमवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 अगस्त, मंगलवार - मासिक शिवरात्रि
12 अगस्त, बुधवार - श्रावण अमावस्या
15 अगस्त, शनिवार - हरियाली तीज
17 अगस्त, सोमवार - नाग पंचमी, सिंह संक्रांति
23 अगस्त, रविवार - श्रावण पुत्रदा एकादशी
25 अगस्त, मंगलवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
26 अगस्त, बुधवार - ओणम/थिरुवोणम
28 अगस्त, शुक्रवार - रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
31 अगस्त, सोमवार - संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज
सितंबर के व्रत-त्योहार 2026 (September 2026 Hindu Calendar Festival)
4 सितंबर, शुक्रवार - जन्माष्टमी
7 सितंबर, सोमवार - अजा एकादशी
8 सितंबर, मंगलवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
9 सितंबर, बुधवार - मासिक शिवरात्रि
11 सितंबर, शुक्रवार - भाद्रपद अमावस्या
14 सितंबर, सोमवार - गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज
17 सितंबर, गुरुवार - कन्या संक्रांति
22 सितंबर, मंगलवार - परिवर्तिनी एकादशी
24 सितंबर, गुरुवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 सितंबर, शुक्रवार - अनंत चतुर्दशी
26 सितंबर, शनिवार - भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
29 सितंबर, मंगलवार - संकष्टी चतुर्थी
अक्टूबर के व्रत-त्योहार 2026 (October 2026 Hindu Calendar Festival)
6 अक्टूबर, मंगलवार - इन्दिरा एकादशी
8 अक्टूबर, गुरुवार - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
10 अक्टूबर, शनिवार - अश्विन अमावस्या
11 अक्टूबर, रविवार - शरद नवरात्रि, घटस्थापना
16 अक्टूबर, शुक्रवार - कल्परम्भ
17 अक्टूबर, शनिवार - नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रांति
19 अक्टूबर, सोमवार - दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
20 अक्टूबर, मंगलवार - दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
21 अक्टूबर, बुधवार - दुर्गा विसर्जन
22 अक्टूबर, गुरुवार - पापांकुशा एकादशी
23 अक्टूबर, शुक्रवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
26 अक्टूबर, सोमवार - अश्विन पूर्णिमा व्रत
29 अक्टूबर, गुरुवार - संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
नवंबर के व्रत-त्योहार 2026 (November 2026 Hindu Calendar Festival)
5 नवंबर, गुरुवार - रमा एकादशी
6 नवंबर, शुक्रवार - धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
7 नवंबर, शनिवार - मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर, रविवार - दिवाली, नरक चतुर्दशी
9 नवंबर, सोमवार - कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर, मंगलवार - गोवर्धन पूजा
11 नवंबर, बुधवार - भाई दूज
15 नवंबर, रविवार - छठ पूजा
16 नवंबर, सोमवार - वृश्चिक संक्रांति
20 नवंबर, शुक्रवार - देवुत्थान एकादशी
22 नवंबर, रविवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 नवंबर, मंगलवार - कार्तिक पूर्णिमा व्रत
27 नवंबर, शुक्रवार - संकष्टी चतुर्थी
दिसंबर के व्रत-त्योहार 2026 (December 2026 Hindu Calendar Festival)
4 दिसंबर, शुक्रवार - उत्पन्ना एकादशी
6 दिसंबर, रविवार - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
7 दिसंबर, सोमवार - मासिक शिवरात्रि
8 दिसंबर, मंगलवार - मार्गशीर्ष अमावस्या
16 दिसंबर, बुधवार - धनु संक्रांति
20 दिसंबर, रविवार - मोक्षदा एकादशी
21 दिसंबर, सोमवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 दिसंबर, बुधवार - मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
26 दिसंबर, शनिवार - संकष्टी चतुर्थी



Click it and Unblock the Notifications