Latest Updates
-
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें; वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित
Aaj Ka Rashifal 16th May: कैसा रहेगा आपके लिए 16 मई, गुरुवार का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां
आज का दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें अन्यथा आज आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा काम के साथ आप स्वयं पर भी ध्यान दें नहीं तो इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दैनिक खर्चों में आप कुछ कटौती कर सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आज आप कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच की नजदीकियां और बढ़ेगी। मुमकिन है आज आपके प्रिय आपके लिए कोई सरप्राइज भी प्लान करें। कामकाज को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने की संभावना है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अपने किसी करीबी को धन उधार देने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें नहीं तो पैसों की वजह से आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। आपकी किसी गलती के कारण वे आपसे काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपनी गलती स्वीकार करें। क्रोध और अहंकार से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए दिन उचित नहीं है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ की अहमियत पता चलेगा।आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। सेहत में सुधार के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। यदि आपके जीवनसाथी आपके काम से जुड़े हैं तो आप मिलकर अपने काम को आगे बढ़ाएंगे। आज आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप अपने साथी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित रहेगा। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की संभावना है। परीक्षा में आपको अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं या फिर किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, लेकिन आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। मुमकिन है आप उन्हें शॉपिंग आदि पर भी लेकर जाएं, लेकिन आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई काम बीच में अटकने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर से ऐसा कोई वादा ना करें जिसे आप पूरा न कर पाएं नहीं तो आपकी यह गलती आपके रिश्ते में खटास बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। आज आप पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ अपना कोई काम भी पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अपनी समझदारी और मेहनत के बल पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं और आज आप काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने बड़ों से सलाह मशवरा जरूर करें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप घर की मरम्मत आदि पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप लगातार लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनका रिश्ता तय हो सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। इसके अलावा पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा लाभ होने का संकेत मिल रहा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप पार्टनरशिप में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो अपनी योजना पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन उचित है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपकी तरक्की देखकर आज आपके कुछ नए शत्रु बन सकते हैं। ऐसे में आप किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसला लेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज उनकी ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको थकान, सिर दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें। अगर आप नौकरीपेशा हैं और विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे आपको काफी कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में आज संभलकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपका रिश्ता और भी प्रगाढ़ होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











