Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Adipurush: जानें क्यों दर्शकों को रास नहीं आयी आदिपुरुष, मजेदार मीम्स से निकाली भड़ास
लोगों को 'आदिपुरुष' फिल्म का बेसब्री से इन्तजार था। भगवान श्री राम की महागाथा बड़े पर्दे पर देखने को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही उत्सुकता थी। मगर इस फिल्म को लेकर जितना समा बांधा गया, ये लोगों की उम्मीदों पर उतनी ही बुरी तरह धराशायी हो गयी।
फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद थमने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक, इस फिल्म को नापसंद किये जाने के अलग अलग कारण सामने आ रहे हैं।

फिल्म की रिजील से पहले जानदार प्रमोशन और हाइप मीडिया प्लेटफॉर्म्स बनाया गया। इसका फायदा फिल्म के रिलीज डेट पर नजर भी आया। मगर अब इन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसकी किरकिरी हो रही है। जानने की कोशिश करते हैं आखिर वो कौन से मुख्य कारण हैं जिनकी वजह से ये बड़ी बजट की फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी।
फूहड़ संवाद
लोगों को इस फिल्म के डायलॉग बिल्कुल भी पसंद नहीं आये हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी मीम्स भी बन रहे हैं। रामायण ग्रंथ आम जन से जुड़ा हुआ है। पूरी श्रद्धा के साथ रामायण का पाठ किया जाता है तो वहीं पर्दे पर इसे पूरी आस्था के साथ देखा जाता है। 'आदिपुरुष' फिल्म के मेकर्स ने संवाद को सहज और साधारण बनाने के चक्कर में इसे फूहड़ बना दिया है।
फिल्म में एक संवाद है जिसमें हनुमान रावण के बेटे से कहते हैं कि 'कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की ', इसी तरह का एक और उदाहरण है कि 'बोल आया हूँ लंका में कि हमारी बहन को उठाने वाले की हम लंका लगा देंगे'।
अब डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर बढ़ते विवाद को देखते हुए सफाई पेश करते हुए कहा है कि इस तरह के डायलॉग जानबूझ कर लिखे गए हैं ताकि आजकल के लोग उससे जुड़ सकें।

प्रभास की बाहुबली परफॉर्मेंस
इस ओम राउत की 'आदिपुरुष' को बाहुबली फेम प्रभास के नाम पर प्रमोट किया गया। मगर वो खुद ही इस फिल्म की कमजोर कड़ी नजर आये। फिल्म देखकर लोगों को ये ही समझ नहीं आया कि वो बाहुबली को देख रहे हैं या फिर प्रभु श्री राम को। वो अपने किरदार के साथ न्याय करने में असफल साबित हुए।उनसे प्रभु राम सी सौम्यता की उम्मीद थी जो उनमें बिल्कुल नहीं दिखी।
एक्शन सीन्स और VFX ने किया निराश
जिस रामायण कथा को हम जानते हैं और बचपन से सुनते-देखते आये हैं, वह प्राचीन युद्ध कला, नीतियों और शस्त्रों पर आधारित थी। मगर आदिपुरुष फिल्म में सभी एक्शन सीन्स असाधारण और आधुनिक दिखाई पड़ते हैं। लोगों के लिए इससे जुड़ पाना काफी मुश्किल लगा। फिल्म के ज्यादातर युद्ध दृश्य डार्क शेड में फिल्माए गए हैं जिससे ये रामायण से ज्यादा 'बैटमैन' की फिल्म नजर आई।
इस फिल्म के VFX से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों को इससे भी निराशा ही हुई। इतने बड़े बजट की फिल्म होने के बाद इस तरह के VFX को देखकर लोगों का गुस्सा होना लाजमी है। आइये देखते हैं सोशल मीडिया पर आदिपुरुष फिल्म से जुड़े वायरल हो रहे मीम्स और जोक्स।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
