Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
'आदिपुरुष' के लिए सिनेमा हॉल में क्यों रखी जाएगी एक रिजर्व सीट, जानें हनुमान जी से क्या है इसका कनेक्शन
बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स, एनीमेशन और आधुनिक इमर्सिव साउंड डिजाइन के साथ रिलीज होने जा रही है एक्टर प्रभास की आगामी फिल्म आदिपुरुष। 2023 में सबसे प्रतीक्षित फिल्मो में से एक है ये फिल्म।
रामायण की कथा पर आधारित इस फिल्म में राम की भूमिका निभा रहे हैं प्रभास। यह फिल्म अगले 16 जून को रिलीज होने वाली है लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले इस फिल्म के निर्माताओं ने एक आश्चर्यजनक घोषणा की है।

आदिपुरुष जहां जहां भी रिलीज होगी उस थिएटर में एक सीट हनुमान जी के लिए रिजर्व रखी जायेगी। हैं ना हैरान कर देने वाली खबर? तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी घोषणा निर्माताओं ने क्यों की है और इसके पीछे क्या वहज है?
रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास सहित कई अन्य संतों ने भी कहा है और ऐसी मान्यता भी है कि जब कहीं भी रामायण का पाठ होता है तो हनुमान अदृश्य रूप में वहां जरुर मौजूद होते हैं। ये उनकी श्री राम के प्रति भक्ति है। इसी आस्था को सम्मान देते हुए आदिपुरुष के मेकर्स ने ये बड़ा फैसला है लिया है कि हर थिएटर में एक सीट हनुमान जी के लिए रिजर्व रखी जायेगी।
कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जब राम कथा का पाठ चल रहा होता है तो कोई जानवर आकर शांति से बैठ कर पाठ सुनता है। कई बार तो साक्षात् बन्दर भी आ जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि राम कथा हो रही हो तो हनुमान वहां जरुर उपस्थित रहते हैं। भगवन राम के प्रति हनुमान की भक्ति अतुलनीय है। एक बार सीता माँ ने हनुमान को बताया कि वो सिंदूर इसलिए लगाती हैं क्योंकि राम जी को अच्छा लगता है। फिर क्या था हनुमान ने पूरी सिंदूर की थाली अपने ऊपर डाल ली थी ताकि इससे तो प्रभु श्रीराम बहुत ज्यादा खुश हो जायेंगे। जब राम-लक्ष्मण और सीता मृत्युलोक छोड़ गए तब हनुमान जी यहीं धरती पर ही रह गए। कहते हैं हनुमान जी आज भी धरती पर विद्यमान हैं और इसलिए जब कही श्री राम कथा का पाठ चलता है तो ये वहाँ जरुर चले जाते हैं।
हो सकता है कि ये एक मार्केटिंग एंड प्रोमोशन का टूल हो लेकिन लेकिन इस घोषणा के बाद से लोगो में आदिपुरुष के रिलीज होने के लिए बेसब्री है। बेसब्री हो भी क्यों नहीं? जब प्राचीन कथा को आधुनिक तरीके से पेश किया जायेगा तो बड़े परदे पर देखने में अलग अनुभव मिलेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
