Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Adipurush: रावण ने किया था अपनी ही बहु से कुकर्म? मौत के डर से सीता को नहीं लगाया था हाथ?
इस साल बड़े परदे पर जिस फिल्म का इन्तजार था, वो आज सिनेमाघरों में लग चुकी हैं। जी हां, आज प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हो रही है।
दर्शकों में इस फिल्म को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। भगवान श्री राम की महागाथा को नए रंग, नए ढंग और नए कलेवर में देखने के लिए सभी बेसब्र हैं।

इस फिल्म को लेकर लोगों के जोश का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि इस मूवी के गानों से लेकर ट्रेलर तक को काफी सराहा गया। फिल्म की रिलीज से पहले ट्रेलर ने लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें रावण माता सीता को बिना हाथ लगाये हरण करके ले जाता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
रावण ने अपनी बहु पर ही डाली थी बुरी नजर?
आदिपुरुष के लेखक मनोज मुंतासिर ने हरण सीन को समझाते हुए एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो को समझाते हुए मनोज ने एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने रावण का चरित्र बताते हुए कहा कि उसने अपनी बहू रंभा पर भी बुरी नजर डाली और उसकी अस्मिता लूटी। क्रोधित रंभा ने लंकापति रावण को श्राप दिया था कि अगर वो किसी दूसरी औरत को उसकी मर्जी के बिना हाथ लगाया तो उसके दसों सिर टुकड़े टुकड़े हो जाएंगे। यही वजह है कि रावण ने हरण के दौरान सीता माता को स्पर्श नहीं किया।
क्यों छिड़ा है विवाद?
लोगों ने आदिपुरुष ट्रेलर के आने के बाद उसकी आलोचना करनी शुरू कर दी। उन्होंने इसकी तुलना रामानंद सागर की रामायण से की जिसमें रावण सीता माता का हाथ पकड़कर हरण करके ले जाता है। वहीं इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे सैफ अली खान सीता बनी कृति सेनन को छूते नहीं हैं।

इस वजह से अशोक वाटिका में सुरक्षित थीं माता जानकी
अधर्मी रावण की आंखों पर काल की पट्टी बंध चुकी थी। इस वजह से ही उसने सीता हरण जैसा पाप किया। 'आदिपुरुष' के लेखक मनोज ने आगे बताया कि किस वजह से माता सीता अशोक वाटिका में सुरक्षित रह पायीं। इसकी बड़ी वजह धर्म नहीं, बल्कि मृत्यु का डर था। रावण को रंभा से मिले श्राप ने उसके हाथ बांधे रखे। माता सीता ने अपने सतीत्व से कभी समझौता नहीं किया और न ही अपने हृदय पर श्रीराम के अतिरक्त किसी अन्य की परछाई ही पड़ने दी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications