Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Aja Ekadashi 2023: अनंत पुण्य प्राप्ति के लिए कीजिये भादो माह की अजा एकादशी, जानें सही मुहूर्त व विशेष नक्षत्र
Aja Ekadashi 2023: एकादशी भगवान् विष्णु को बहुत प्रिय है। भादो माह भगवन कृष्ण को बहुत प्रिय है। कृष्ण विष्णु के अवतार हैं। इस हिसाब से भादो माह में एकादशी का व्रत करके कृष्ण व विष्णु की पूजा करने और उनसे कृपा प्राप्त करने का उत्तम समय है।
इसलिए हम आपको बताते हैं कि इस बार यानी 2023 के भादो माह में अजा एकादशी की तिथि क्या है ताकि आप भी भगवान् विष्णु से कृपा पा सकें।

अजा एकादशी 2023 कब है?
हिन्दू पंचांग के अनुसार भादो माह के कृष्ण पक्ष में 10 सितम्बर 2023 को अजा एकादशी है। इस दिन रविवार है और इसी दिन अजा एकादशी का व्रत किया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि अजा एकादशी करने से विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं, पाप का नाश करते हैं और सुख वैभव की वर्षा करते हैं। इस बार की अजा एकादशी के दिन कई महत्वपूर्ण योग भी बन रहे हैं। इन योगों में व्रत पूजा की जाए तो फल ज्यादा मिलता है।
अजा एकादशी व्रत 2023 शुभ मुहूर्त
अजा एकादशी तिथि का प्रारंभ 9 सितंबर को शाम 07 बजकर 17 मिनट से होगा और 10 सितंबर रात्रि 09 बजकर 28 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस तिथि की विशेष बात यह है कि इस दिन पुष्य नक्षत्र और पुनर्वसु नक्षत्र दोनों का योग बन रहा है। इसके साथ ही रवि पुष्य योग है और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। कुल मिलाकर अजा एकादशी की तिथि के दिन शुभ योग बन रहे हैं और व्रत करने से विशेष लाभ मिलेंगे।
इस दिन चावल का सेवन ना करें और भूलकर भी तुलसी का पत्ता ना तोडें। व्रत करें और विष्णु का स्मरण करते रहें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications