Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Akshay Tritiya 2023: आपके घर में तो नहीं ये अशुभ चीजें, अक्षय तृतीया से पहले घर से करें बाहर
पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में यह तिथि बहुत मायने रखती है।
अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों का ऐसा संयोग बनता है जिससे इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जाए तो उसका फल बहुत ज्यादा मिलता है। अक्षय का मतलब ही है जिसका क्षय ना हो। इसलिए इस दिन शुभ कार्य करना बहुत अच्छा रहता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन किये गए मांगलिक कार्यों के लिए किसी तरह का मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं इस दिन किये गए अच्छे कर्म व दान का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।
हालांकि इस शुभ दिन पर कुछ नियमों व सावधानियों का ध्यान रखने की भी सलाह दी जाती है। अक्षय तृतीया के मौके पर कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें जल्द से जल्द घर से बाहर निकाल देना चाहिए अन्यथा माता लक्ष्मी घर में वास करने के बजाय रुष्ट हो सकती हैं। आइये बिना देर किये जानते हैं उन चीजों के बारे में।
टूटे हुए बर्तन
माना जाता है जिस घर में टूटे हुए बर्तन होते हैं वहां हमेशा कलह और अशांति फैली रहती है। ऐसे घर में लक्ष्मी जी कभी वास नहीं करती हैं। घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए और परिवार में खुशहाली लाने के लिए आज ही अपनी रसोई से सभी टूटे-फूटे बर्तन निकाल दें।
मैले कपड़े
माता लक्ष्मी साफ़-सफाई से प्रसन्न होती हैं और ऐसे ही स्थानों पर निवास भी करती हैं। घर में यदि जगह-जगह गंदगी है, रसोई में जूठे बर्तन पड़े हैं, दीवारों पर जाले लगे हैं, मैले कपड़ों का अंबार लगा हुआ है तो इस अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी आपके यहां कदम भी नहीं रखने वाली हैं। इन सभी चीजों से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर साफ़ रखें।
टूटी झाड़ू
आप झाड़ू से जुड़े कई नियम जानते होंगे। घर में झाड़ू को माता लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन घर में टूटी झाड़ू होने से परिवार की तरक्की रुक जाती है और माता लक्ष्मी की पूजा का फल भी नहीं मिल पाता है। आपके घर में यदि टूटी झाड़ू है तो अखा तीज के पर्व से पहले ही उसे बाहर कर दें।
सूखे पौधे
घर में यदि सूखे और मुरझाये हुए पौधे हैं तो ये वास्तुदोष की वजह बनते हैं। यह माता लक्ष्मी की नाराजगी का भी कारण बनते हैं। घर में सूखे पौधे आप बिल्कुल न रखें। यदि आपको पौधे रखने का शौक है तो उनकी उचित देखभाल करें। घर में हरे-भरे पौधों से माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।
फटे और पुराने जूते-चप्पल
घर में यदि फटे-पुराने जूते चप्पल हैं तो उन्हें आज ही निकाल फेंके। इन चीजों की मौजूदगी से घर में गरीबी और नकारात्मकता बढ़ती है। इस अक्षय तृतीया से पहले ही आप इन चीजों को घर से निकाल दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
