Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Akshaya Tritiya 2023: सोना खरीदना है बजट से बाहर तो घर ले आएं ये चीजें, जरूर होगी समृद्धि
अक्ती, अखा तीज, अक्षय तृतीया सभी एक ही त्योहार के नाम हैं जो हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 22 अप्रैल को पड़ रहा है।
कलयुग में ये एक ऐसा पर्व है जो व्यक्ति को पुण्य कमाने और सौभाग्य प्राप्त करने का मौका देता है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किये गए शुभ कार्यों का पुण्य कभी कम नहीं होता है।

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और कुबेर जी का पूजन किया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान और ध्यान का भी विशेष महत्व है।
अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदने की परंपरा भी है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। मगर हर किसी के लिए सोने खरीद पाना मुमकिन नहीं है।
यदि इस बार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना आपके बजट पर भरी पड़ रहा है तो आप इस दिन कुछ अन्य चीजों की खरीदारी करके भी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं।
जौ
अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा यदि आप किसी दूसरी चीज की खरीदारी से शुभता घर लाना चाहते हैं तो इसके लिए जौ एक बढ़िया विकल्प है। यह संपन्नता और समृद्धि का प्रतीक है। अखा तीज के दिन जाऊ लेकर आएं और घर के गमले में लगा दें और इसकी अच्छे से देखभाल करें। शेष जौ को संभाल कर रखें और पूजा आदि या जरूरत के समय में इस्तेमाल करें। अक्षय तृतीया के दिन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन आप जौ का दान करें।
श्रीयंत्र
धन-दौलत और सोना को माता लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। यही वजह है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदकर लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। आप यदि सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो अक्ती के दिन श्रीयंत्र का क्रय भी शुभ माना गया है। श्रीयंत्र घर लाने के लिए अक्षय तृतीया की तिथि सबसे उत्तम है। आप इस दिन पूरे विधि-विधान से इसकी स्थापना कर धन-धान्य का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
कौड़ी
माता लक्ष्मी की प्रिय चीजों में से एक है कौड़ी। अक्षय तृतीया के मौके पर कौड़ी की खरीदारी करें और उसे लक्ष्मी माता के पूजन के समय अर्पित करें। कौड़ी का भी पूजन करें। इसके बाद कौड़ी को अक्षत के साथ पीले कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। घर में लक्ष्मी का वास बना रहेगा।
मटका
अक्षय तृतीया के मौके पर मटके की खरीदारी और दान दोनों ही बहुत शुभ बताया गया है। अक्षय तृतीया के समय में गर्मी अपना ताव दिखाने लगती है। ऐसे में जरूरतमंदों को मटके का दान करना बहुत पुण्यदायी काम होता है। साथ ही पक्षियों और जानवरों के लिए पानी रखने के लिए मिटटी के बर्तन ले आएं। इस दिन कमाए गए पुण्य का कभी क्षय नहीं होगा।
चांदी
यदि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना आपके बजट से बाहर जा रहा है तो इस दिन आप चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं। घर की खुशहाली, तरक्की, बरकत और सकारात्मकता के लिए आप चांदी का सिक्का खरीद सकते हैं।
दक्षिणावर्ती शंख
माना जाता है कि माता लक्ष्मी को दक्षिणावर्ती शंख भी बेहद प्रिय है। अक्षय तृतीया पर माता की कृपा पाने के लिए दक्षिणावर्ती शंख से बेहतर चीज और क्या हो सकती है। इसे लाने से घर का माहौल सकारात्मकता से भरा रहेगा।
भविष्य के लिए करें निवेश
अक्षय तृतीया के मौके पर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने की योजना भी बना सकते हैं। आप अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना आदि की शुरुआत कर सकते हैं। हाल ही में शुरू की गयी महिला सम्मान बचत योजना भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
