Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Akshaya Tritiya 2023 Gold Purchase Time: इस दिन क्यों खरीदा जाता है सोना, जानें गोल्ड खरीदने का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक रूप से सबसे शुभ एवं मांगलिक दिन माने जाने वाले अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न कराए जा सकते हैं। इस दिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य के लिए कोई विशेष मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन नई चीज़े खरीदना या कोई नया कार्य शुरू करना बेहद शुभ माना जाता है। विशेषकर सोना चांदी के आभूषण खरीदने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। जानते हैं अक्षय तृतीया की तिथि, इस दिन सोना खरीदने का महत्व और मुहूर्त के बारे में विस्तार से -

अक्षय तृतीया तिथि
तृतीया तिथि का प्रारंभ 22 अप्रैल 2023 को सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर और समापन 23 अप्रैल 2023 को सुबह 07 बजकर 47 मिनट पर होगा। पूजा मुहूर्त सुबह 07 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही अक्षय तृतीया पर 6 अन्य शुभ योग बनने जा रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाएगा - आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग।
सोना चांदी खरीदने का समय
22 अप्रैल को तृतीया की तिथि के दिन सोना चांदी खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 49 मिनट से दोपहर के 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। हालांकि तृतीया का पूरा दिन ही अबूझ मुहूर्त रहेगा, ऐसे में इस तिथि पर किसी भी समय सोना-चांदी खरीदना आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा।
अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदने का महत्व
यह तिथि इतनी शुभ होती है कि इस दिन सोने-चांदी के आभूषणों में निवेश करना, धन का व्यय नहीं बल्कि भाग्यशाली होता है। इससे आने वाला पूरा साल धनलक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख शांति बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को को कपड़े, भोजन और अन्य जरूरत का सामान दान में देना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और ज़रुरतमंदों का आशीर्वाद प्राप्त मिलता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
