Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Akshaya Tritiya Ke Din Hair Cut: अक्षय तृतीया के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Akshaya Tritiya Ke Din Hair Cut: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का बेहद खास महत्व है। धन की देवी माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान के भक्तों के लिए इससे पावन दिन कोई और नहीं है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद ख़ास और महत्वपूर्ण है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही सतयुग शुरू हुआ था।
अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु की भी विशेष पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु तथा देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे उत्तम होता है। साधकों को अक्षय तृतीया पर कुछ नियमों का पालन करने और काम को करने की मनाही भी है। आइये जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।

अक्षय तृतीया 2024 की तिथि (Akha Teej 2024 Date)
अक्षय तृतीया का पावन पर्व प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 10 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नारायण की विधि विधान से पूजा अर्चना करने पर उपासक के घर में सुख, शांति, समृद्धि तथा संपत्ति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वे सौभाग्यवान भी बनते हैं।
अक्षय तृतीया 2024 शुभ मूहर्त (Akha Teej 2024 Shubh Muhurat)
इस साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई दिन शुक्रवार को प्रातः काल 4 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगी और इसके अगले दिन 11 मई प्रातः काल 02 बजकर 50 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि की मुताबिक मुख्य रूप से अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 5:33 से दोपहर 12:18 तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु गण पूजा अर्चना कर सकते हैं। इस अवधि पर पूजा अर्चना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है तथा पापों से मुक्ति मिलती है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोना खरीदने के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।
अक्षय तृतीया के दिन बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Akha Teej)
जानकारों की मानें तो अक्षय तृतीया के पावन दिन पर बाल कटवाने से माता लक्ष्मी के साथ साथ भगवान विष्णु रुष्ट हो सकते हैं। धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक़ किसी भी पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया से जुड़े अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटना शुभ नहीं माना जाता है।
इस बात का जिक्र महाभारत के अनुशासन पर्व में भी मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ दिन पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। भलाई इसी में है कि अक्षय तृतीया के दिन बाल ना कटवाएं। आप किसी भी पवित्र तिथि से पहले ही बाल कटवा लें। आप अक्षय तृतीया से पूर्व ही बाल और नाख़ून काटने का काम कर लें। पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ श्रीहरि विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें ताकि घर और जीवन में शुभता व खुशहाली बनी रहे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
