Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Akshaya Tritiya 2024: इस साल कब है अक्षय तृतीया, जाने आखा तीज पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
Akshaya Tritiya 2024 Kab Hai: अक्षय तृतीया का पावन पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में अक्षय तृतीया 10 मई को होगी। अक्षय तृतीया कुछ भी वस्तु खरीदने के लिए बहुत खास होता है लेकिन अक्षय तृतीया के समय सोना चाँदी खरीदने को बहुत ही शुभ माना गया है। इस पावन पर्व पर सोना खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्धि मुहूर्त भी कहा जाता है। इसका अर्थ यह है कि बिना किसी शुभ मुहूर्त को देखें अक्षय तृतीया के समय कार्य किया जा सकता है। इस पावन पर्व पर परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है अक्षय तृतीया और क्या है इसका मुहूर्त।

2024 में अक्षय तृतीया या आखा तीज कब है? (Akshaya Tritiya 2024 Kab Hai)
अक्षय तृतीया का पावन पर्व प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 10 मई दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु नारायण की विधि विधान से पूजा अर्चना करने पर उपासक के घर में सुख, शांति, समृद्धि तथा संपत्ति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही वे सौभाग्यवान भी बनते हैं।
अक्षय तृतीया 2024 शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2024 Ka Shubh Muhurat)
इस साल वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई दिन शुक्रवार को प्रातः काल 4 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगी और इसके अगले दिन 11 मई प्रातः काल 02 बजकर 50 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि की मुताबिक मुख्य रूप से अक्षय तृतीया का त्योहार 10 मई को मनाया जाएगा। इस पावन पर्व पर पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 5:33 से दोपहर 12:18 तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु गण पूजा अर्चना कर सकते हैं। इस अवधि पर पूजा अर्चना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है तथा पापों से मुक्ति मिलती है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सोना खरीदने के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।
अक्षय तृतीया के शुभ योग (Akshaya Tritiya 2024 Shubh Sanyog)
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुकर्मा योग बन रहा है। सुकर्मा योग अगले दिन यानी 11 मई की रात्रि 12 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस दिन रवि योग भी बन रहा है। इसके अलावा अक्षय तृतीया के पर्व पर 11:00 बजे से 12:45 तक अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा।
अक्षय तृतीया का महत्त्व (Akshaya Tritiya 2024 Ka Mehatva)
वैदिक कैलेंडर के मुताबिक 1 साल में कई शुभ समय होते हैं। जिसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। इस दिन कोई भी मांगलिक एवं धार्मिक कार्य बिना किसी शुभ मुहूर्त को देखें किया जा सकता है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन जो भी काम किया जाता है वह बहुत शुभ साबित होता है। हिंदू धर्म में अक्सर अक्षय तृतीया के उपलक्ष पर ज्यादातर लोग शादी या सगाई करते हैं। उनपर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस पावन पर्व पर दान करने का भी विशेष महत्व है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
